Sung shuo yun
Advertisement
इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु ने नोजोमी ओकुहारा को हराया, लक्ष्य सेन बाहर
By
IANS News
June 03, 2025 • 13:38 PM View: 531
Sung Shuo Yun: दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बना ली है। वहीं, लक्ष्य सेन मंगलवार को पहले दौर के कड़े मुकाबले में हारकर बाहर हो गए।
सिंधु ने एक घंटे 19 मिनट तक चले महिला सिंगल्स मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी जापान की नोजोमी ओकुहारा को 22-20, 21-23, 21-15 से मात दी।
पीवी सिंधु और नोजोमी ओकुहारा के बीच कड़ी टक्कर हुई। इस दौरान कई गेम और मैच प्वाइंट शामिल थे। शुरुआती गेम में भारतीय शटलर ने दमखम दिखाया। सिंधु ने एक गेम प्वाइंट बचाया और आक्रामक शॉट लगाकर 22-20 से मैच अपने नाम किया।
Advertisement
Related Cricket News on Sung shuo yun
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement