Vault final
Advertisement
एशियन गेम्स: प्रणति नायक महिला जिम्नास्टिक्स वॉल्ट फाइनल में छठे स्थान पर रहीं
By
IANS News
September 24, 2026 • 18:24 PM View: 4
Asian Games: भारतीय जिम्नास्ट प्रणति नायक ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 में महिला वॉल्ट फाइनल में छठा स्थान हासिल किया। इससे पहले, प्रणति 2023 हांगझोऊ संस्करण में आठवें स्थान पर रही थीं।
टोक्यो ओलंपिक का हिस्सा रहीं प्रणति इन खेलों में हिस्सा लेने वाली एकमात्र भारतीय जिम्नास्ट थीं, उन्होंने नागोया सिटी जनरल जिम्नेजियम के रेनबो हॉल में कुल 13.100 का स्कोर दर्ज किया।
31 वर्षीय प्रणति ने अपने दोनों वॉल्ट में एक जैसा 12.900 का स्कोर हासिल किया। उन्हें हर प्रयास के लिए 4.4 का डिफिकल्टी स्कोर और 8.500 का एग्जीक्यूशन मार्क मिला, जिसके बाद उनके कुल स्कोर में 0.20 का बोनस जोड़ा गया।
TAGS
Asian Games Vault Final
Advertisement
Related Cricket News on Vault final
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago