Vivek agnihotri
Advertisement
विवेक रंजन अग्निहोत्री ने आरएसएस को बताया महान, बोले, ‘100 साल तक निस्वार्थ सेवा अनोखी मिसाल’
By
IANS News
August 27, 2025 • 20:32 PM View: 305
The Kashmir Files: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को स्थापित हुए 100 वर्ष पूरे हो गए हैं। शताब्दी वर्ष के अवसर पर दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘100 वर्ष की संघ यात्रा: नए क्षितिज’ विषय पर तीन दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम में बुधवार को फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री सहित खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने अपने विचार भी साझा किए।
विवेक रंजन अग्निहोत्री ने आईएएनएस से कहा, "संघ ने देश के युवाओं को भारत की सभ्यता और संस्कृति से जोड़े रखने का काम किया है। आपदाओं और विपदाओं में लोगों की सेवा की है। ऐसा संघ 100 साल पूरा कर रहा है, ये हमारे लिए खुशी का मौका है। मोहन भागवत जी बहुत अच्छे लीडर और वक्ता हैं, मैं उन्हें सुनने आया हूं। 100 साल तो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। 100 साल तक देश की सेवा करना इससे बड़ा महान काम क्या हो सकता है।"
Advertisement
Related Cricket News on Vivek agnihotri
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42
Advertisement