Wang manyu
Advertisement
डब्ल्यूटीटी चाइना स्मैश: मा लोंग, वांग मान्यु एकल वर्ग के अंतिम 16 में
By
IANS News
October 03, 2024 • 11:04 AM View: 306
WTT China Smash: चीनी दिग्गज मा लोंग और दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी वांग मान्यु ने बुधवार को यहां विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) चाइना स्मैश में क्रमश: पुरुष और महिला एकल वर्ग के राउंड 32 में जीत दर्ज की।
चीन के सबसे सफल ओलंपियन मा का सामना करते हुए 21 वर्षीय चीनी ज़ेंग बेक्सुन ने शुरुआत में 5-1 की बढ़त हासिल की, लेकिन मा ने तेजी से वापसी करते हुए 11-8 से जीत हासिल की। मा द्वारा दूसरा गेम 11-6 से जीतने के बाद, ज़ेंग ने उसी स्कोर के साथ तीसरा गेम अपने नाम किया। अधिक आक्रामक रिटर्न की बदौलत मा ने चौथा गेम 12-10 से जीतकर अंतिम 16 में जगह बनाई।
शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार,चीन की वांग मान्यु ने जर्मन पैडलर सबाइन विंटर को मात्र 17 मिनट में 11-6, 11-2, 11-8 से आसानी से हराया और अब वह राउंड ऑफ़ 16 में अपनी टीम की साथी 18 वर्षीय किन युक्सुआन से भिड़ेंगी।
Advertisement
Related Cricket News on Wang manyu
Cricket Special Today
Advertisement