Youth commonwealth weightlifting
Advertisement
यूथ कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप: हरियाणा के शाह हुसैन ने 88 किग्रा भार वर्ग में जीता गोल्ड
By
IANS News
August 29, 2025 • 08:50 AM View: 742
हरियाणा के युवा वेटलिफ्टर शाह हुसैन ने यूथ कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में धाक जमाई दी। शाह हुसैन ने 88 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड जीतकर न सिर्फ हरियाणा, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 24-30 अगस्त तक गुजरात के अहमदाबाद में खेली जा रही है।
शाह हुसैन ने कुल 267 किलोग्राम भार उठाया। उन्होंने स्नैच में 115 किलोग्राम, जबकि क्लीन एंड जर्क में 152 किलोग्राम वजन उठाया। इसी के साथ शाह ने कनाडा के वेटलिफ्टर को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
Advertisement
Related Cricket News on Youth commonwealth weightlifting
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement