2023 odi world cup
World Cup 2023: वार्म अप मैच में DLS नियम के तहत न्यूज़ीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 7वें वार्म-अप मैच मैच में न्यूज़ीलैंड ने DLS नियम के तहत साउथ अफ्रीका को 7 रन से हरा दिया। न्यूज़ीलैंड की तरफ से डेवोन कॉनवे (Devon Conway) और टॉम लैथम (Tom Latham) ने अर्धशतक जड़े। वहीं साउथ अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डी कॉक ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।
न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 321 रन का स्कोर बनाया। न्यूज़ीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन डेवोन कॉनवे ने बनाये। उन्होंने 73 गेंद में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 78 रन की पारी खेली। इसके बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए। टॉम लैथम ने 56 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लुंगी एनगिडी और मार्को यानसेन ने हासिल किये।