Advertisement
Advertisement

3rd t20i

Cricket Image for Ind Vs Sa Match Disrupted Due To Snake On The Field
snake on the ground
Advertisement

IND vs SA: मैदान में घुसा सांप, केएल राहुल की तरफ रहा था बढ़, देखें VIDEO

By Prabhat Sharma October 02, 2022 • 22:07 PM View: 1558

snake on the ground: गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट ग्राउंड में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेल जा रहे मैच के दौरान मैदान पर अनोखी घटना घटी। अनचाहे मेहमान की वजह से खेल कुछ देर के लिए रुका जिसने फैंस को असमंजस में डाल दिया। 7वें ओवर की शुरुआत से पहले मैदान पर सांप देखा गया जिसके चलते खेल कुछ मिनटों के लिए रोकना पड़ा। इस मजेदार घटना का वीडियो सामने आया है।

अफ्रीकी खिलाड़ियों को नजर आया सांप: दक्षिण अफ्रीका के कुछ खिलाड़ी केएल राहुल और ऑनफील्ड अंपायरों को सांप की ओर इशारा करते हैं। सांप केएल राहुल की तरफ होता है। जिसके बाद ग्राउंडस्टाफ आवश्यक उपकरणों के साथ दौड़ते हुए मैदान पर आते हैं और कुछ ही मिनटों में इसे घटना से निपट लेते हैं। इस बीच, खिलाड़ी एक अनौपचारिक ड्रिंक ब्रेक लेते हुए नजर आते हैं।

Advertisement

Related Cricket News on 3rd t20i

Advertisement