pakw vs slw
Women’s T20 World Cup 2024: पाकिस्तान की जीत में चमके गेंदबाज, श्रीलंका को 31 रन से चखाया हार का स्वाद
आईसीसी वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 ( ICC Womens T20 World Cup, 2024) के दूसरे मैच में पाकिस्तान ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से श्रीलंका क 31 रन से हरा दिया। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 20 ओवर में 116 रन के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 30(20) रन कप्तान फातिमा सना के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया। निदा डार ने 23(22) रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में वो एक छक्का लगाने में कामयाब रही। ओमिमा सोहेल ने 18(19) रन अपने खाते में जोड़े। अपनी इस छोटी सी पारी में उन्हने एक चौका लगाया। कप्तान चमारी अट्टापट्टू, सुगंधिका कुमारी और उदेशिका प्रबोधनी ने श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट झटकने में सफलता हासिल की। एक विकेट कविशा दिलहारी भी लेने में कामयाब रही।
Related Cricket News on pakw vs slw
-
VIDEO: एशिया कप से बाहर होने पर नहीं रुके आंसू, रोती दिखीं पाकिस्तानी लड़कियां
महिला एशिया कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 3 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस हार के बाद पाकिस्तानी प्लेयर्स को रोते हुए देखा गया। ...
Cricket Special Today
-
- 04 Dec 2025 09:06
-
- 03 Dec 2025 03:41
-
- 03 Dec 2025 10:18