Advertisement
Advertisement
Advertisement

Women’s T20 World Cup 2024: पाकिस्तान की जीत में चमके गेंदबाज, श्रीलंका को 31 रन से चखाया हार का स्वाद

आईसीसी वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका क 31 रन से हरा दिया।

Advertisement
Women’s T20 World Cup 2024: पाकिस्तान की जीत में चमके गेंदबाज, श्रीलंका को 31 रन से चखाया हार का स्व
Women’s T20 World Cup 2024: पाकिस्तान की जीत में चमके गेंदबाज, श्रीलंका को 31 रन से चखाया हार का स्व (Image Source: Google)
Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap
Oct 03, 2024 • 11:01 PM

आईसीसी वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 ( ICC Womens T20 World Cup, 2024) के दूसरे मैच में पाकिस्तान ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से श्रीलंका क 31 रन से हरा दिया। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap
October 03, 2024 • 11:01 PM

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 20 ओवर में 116 रन के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 30(20) रन कप्तान फातिमा सना के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया। निदा डार ने 23(22) रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में वो एक छक्का लगाने में कामयाब रही। ओमिमा सोहेल ने 18(19) रन अपने खाते में जोड़े। अपनी इस छोटी सी पारी में उन्हने एक चौका लगाया। कप्तान चमारी अट्टापट्टू, सुगंधिका कुमारी और उदेशिका प्रबोधनी ने श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट झटकने में सफलता हासिल की। एक विकेट कविशा दिलहारी भी लेने में कामयाब रही। 

Trending

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 85 रन ही बना पायी। नीलाक्षी डी सिल्वा ने श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 25 गेंद में 22 रन का योगदान दिया। विशमी गुणरत्ने ने 34 गेंद में एक चौके की मदद से 20 रन बनाये। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट सादिया इकबाल ने अपने नाम किये। 2-2 विकेट ओमिमा सोहेल, कप्तान फातिमा और नाशरा संधू ने चटकाए। 

पाकिस्तान वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोज़ा, सिदरा अमीन, निदा डार, आलिया रियाज़, फातिमा सना (कप्तान), तुबा हसन, नाशरा संधू, डायना बेग, सादिया इकबाल, ओमिमा सोहेल। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

श्रीलंका वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: विशमी गुणरत्ने, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), नीलाक्षी डी सिल्वा, हासिनी परेरा, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, सचिनी निसानसाला, उदेशिका प्रबोधनी। 

Advertisement

Advertisement