33 runs over
Advertisement
IPL 2025: कोहली-शेफर्ड का धमाका, शेफर्ड ने खलील को एक ओवर में जड़े 33 रन, RCB ने चेन्नई को दिया 214 का टारगेट
By
Ankit Rana
May 03, 2025 • 21:40 PM View: 872
CSK vs RCB Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) 2025 के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) के खिलाफ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 213 रन बनाए। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम(Chinnaswamy Stadium) में खेले जा रहे इस मुकाबले में कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में RCB ने दमदार शुरुआत और विस्फोटक फिनिशिंग के दम पर चेन्नई के सामने 214 रन का विशाल लक्ष्य रखा है।
मैच की शुरुआत विराट कोहली और जैकब बेथेल ने तेज़ी से की। पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए टीम ने 70 रन जड़ दिए। कोहली ने खलील अहमद की गेंदों पर दो लंबे छक्के लगाकर RCB के लिए 300 छक्के पूरे किए। वहीं जैकब बेथेल ने 28 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 33 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए।
Advertisement
Related Cricket News on 33 runs over
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 17 Jun 2026 11:29
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago