India
भारत बनाम न्यूजीलैंड (दूसरा टी-20): जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
7 फरवरी। पहले मैच में टी-20 प्रारूप में अपनी अभी तक की सबसे बड़ी हार झेलने के बाद भारतीय टीम शुक्रवार को यहां ईडन पार्क मैदान में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरेगी। भारत के पास तीन मैचों की टी-20 सीरीज में बने रहने के लिए इस मैच में जीत ही एक मात्र विकल्प है। वहीं मेजबान के पास इस मैच को जीत वनडे सीरीज में मिली हार का बदला लेना का शानदार मौका है।
पहले मैच में भारत के न ही बल्लेबाज चले थे, न ही गेंदबाज। भारत ने पहले मैच में प्रयोग किए थे जो पूरी तरह से असफल रहे थे। टीम के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा दूसरे मैच में भी इन प्रयोगों को जारी रखते हैं या नहीं यह देखना होगा। इन प्रयोगों के बीच मकसद विश्व कप से पहले अपनी बेंच स्ट्रैंग्थ को मजबूत करना और उन्हें पर्याप्त मौके देना है।
पहले मैच में भारत ने तीन हरफनमौला खिलाड़ी सहित कुल आठ बल्लेबाजों को मैदान पर उतारा था लेकिन कोई भी बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं सका था। कप्तान, शिखर धवन, ऋषभ पंत का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा था।
इसके अलावा भारत का गेंदबाजी आक्रमण भी पूरी तरह से विफल रहा था। अनुभवी भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, क्रूणाल पांड्या और युजवेंद्र चहल की किवी बल्लेबाजों खासकर टिम सेइफर्ट ने जमकर धुनाई की थी और खेल के छोटे प्रारुप में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया था।
रोहित टीम में बदलाव कर सकते हैं और कुलदीप यादव को अंतिम-11 में मौका दे सकते हैं। कुलदीप के लिए विजय शंकर या क्रूणाल पांड्या को कुरबानी देनी पड़ सकती है।
वहीं खलील अहमद के स्थान पर मोहम्मद सिराज या सिद्धार्थ कौल को मौका मिल सकता है।
पहले मैच में भारत की फील्डिंग भी अच्छी नहीं रही था। टीम के खिलाड़ियों ने अहम समय पर कुछ अहम कैच छोड़े थे जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ेगा। टीम प्रबंधन चाहेगा की भारत इस मैच में फील्डिंग की गई गलतियां दोहराए नहीं।
पहले मैच में किवी टीम के लिए सभी कुछ अच्छा रहा था। उसकी बल्लेबाजी भी चली थी तो गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया था।
सेइफर्ट ने पहले मैच में 43 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली थी। एक बार फिर वह भारतीय गेंदबाजों के लिए सिरदर्द साबित हो सकते हैं। कोलिन मनुरो टी-20 के खतरनाक बल्लेबाज हैं। उन्होंने पहले मैच में 34 रनों की तेज तर्रार पारी खेली थी। मुनरो का बल्ला भी भारत के लिए चिंता का सबब है।
इन दोनों के अलावा केन विलियम्सन और स्कॉट कुगेलेजिन ने भी तेजी से रन बटोरे थे। अनुभवी रॉस टेलर का बल्ला जरूर खामोश रहा था।
गेंदबाजों की बात की जाए तो टिम साउदी, लॉकी फग्र्यूसन, ईश सोढ़ी और मिशेल सैंटनर सभी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया था।
टीम :
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, क्रूणाल पांड्या, खलील अहमद, विजय शंकर, केदार जाधव।
न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), कोलिन मुनरो, टिम सेइफेर्ट (विकेटकीपर), रॉस टेलर, कोलिन डी ग्रांडहोम, जेम्स नीशाम, मिशेल सैंटनर, डग ब्रैसवेल, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लॉकी फग्र्यूसन, स्कॉट कुगेलेजिन, डार्ले मिशेल।
Related Cricket News on India
-
NZvIND: 2nd ODI: जानिए कब, कैसे और किस चैनल पर होगा मैच का लाइव टेलीकास्ट
7 फरवरी। भारत - न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 ऑकलैंड में 7 फऱवरी को खेला जाएगा। पहले टी-20 में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में भारतीय टीम दूसरे टी-20 को जीतकर सीरीज को बराबर करना ...
-
IND vs NZ: India face must-win situation vs New Zealand in 2nd T20I
Auckland, Feb 7 (CRICKETNMORE): After the 80-run hammering on Wednesday, a desperate India will be eyeing for a strong comeback against New Zealand in the second contest of the three-match Twenty20 ...
-
भारत के खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, दिग्गज बाहर तो इन खिलाड़ियों को मिला मौका
7 फरवरी। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क का 24 फरवरी से शुरू हो रही सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारत दौरे से बाहर हो गए हैं। स्टार्क के शरीर के ऊपरी हिस्से में ...
-
भारत - ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से पहले ही फैन्स के लिए आई बुरी खबर, महामुकाबला इस वजह से…
7 फरवरी। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क का 24 फरवरी से शुरू हो रही सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर जाना तय नहीं माना जा रहा है। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ...
-
Rohit Sharma blames poor batting for loss in T20I opener
Wellington, Feb 6 (CRICKETNMORE): After his side was hammered by 80 runs in the first T20I of the three-match rubber against New Zealand, a disappointed stand-in India skipper Rohit Sharma felt the ...
-
ऐसा हुआ तभी हम जीत पाए भारत से, न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियम्सन का आया ऐसा बयान
6 फरवरी। पहले टी-20 मैच में भारत के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने कहा है कि यह टीम का सभी विभागों में अब तक का बेहतरीन प्रदर्शन ...
-
STATS: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टी-20 मैच में बने 3 बड़े रिकॉर्ड
वेलिंग्टन, 6 फरवरी (CRICKETNMORE)| वनडे में भारत के हाथों करारी हार खाने के बाद मेजबान न्यूजीलैंड ने टी-20 सीरीज की शुरुआत बड़ी जीत के साथ की है। न्यूजीलैंड ने बुधवार को वेस्टपैक स्टेडियम में खेले ...
-
पहले टी20 में भारत को मिली शर्मनाक हार, रनों के लिहाज से टी-20 मैचों में सबसे बड़ी हार
6 फरवरी। न्यूजीलैंड ने बुधवार को वेस्टपैक स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भारत को 80 रनों से हरा दिया। यह टी-20 मैचों मे भारत को रनों के लिहाज से अब तक की ...
-
1st T20I: New Zealand thrash India by 80 runs
Wellington, Feb 6 (CRICKETNMORE): An all-round effort guided New Zealand to a thumping 80-run victory over India in the first contest of the three-match Twenty20 rubber at the Westpac stadium here o ...
-
पहले टी-20 में 80 रनों से हारकर भारतीय टीम ने टी-20 में बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, मिली शर्मनाक हार
6 फरवरी। न्यूजीलैंड ने बुधवार को वेस्टपैक स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत को 80 रनों से हरा दिया। यह भारत की टी-20 में रनों के लिहाज से अभी तक की सबसे ...
-
पहले टी-20 में भारत को मिली 80 रनों से हार, न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली सबसे बड़ी हार
6 फरवरी। 219 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम 19.2 ओवर में 139 रन ही बना सकी। भारतीय टीम के तरफ से धोनी ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए लेकिन भारत को जीत नहीं दिला ...
-
पहले टी-20 में 219 रन बनाकर न्यूजीलैंड ने टी-20 में बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
6 फरवरी। सलामी बल्लेबाज टिम सेइफर्ट की 84 रनों की तूफानी पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने बुधवार को यहां भारत के खिलाफ वेस्टपैक स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में पूरे ओवर खेलने ...
-
1st T20I: New Zealand post mammoth 219/6 vs India
Wellington, Feb 6 (CRICKETNMORE): New Zealand opener Tim Seifert's quick-fire 84 got the hosts off to a flying start and saw them posting a huge 219/6 against India in the first of the three-mat ...
-
पहले टी-20 मैच में भारत के सामने 220 रनों की चुनौती, इन बल्लेबाजों ने किया कमाल
6 फरवरी। न्यूजीलैंड ने बुधवार को यहां वेस्टपैक स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में भारत के सामने 220 रनों की चुनौती रखी है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर किवी टीम ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51