Abu dhabi t10 league: Cricket News & Match Updates
6,6,4,4: पोलार्ड के सामने फिर पस्त हुए ब्रावो, 4 गेंदों पर लुटाए 20 रन, हरा दिया जीता हुआ मुकाबला
कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) और ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo), यह दोनों ही खिलाड़ी कैरेबियाई (West Indies) टीम की पहचान रह चुके हैं, लेकिन जब-जब लीग क्रिकेट में इन दोनों खिलाड़ियों का आमना-सामना होता है तब ज्यादातर मौकों पर पोलार्ड ही ब्रावो पर हावी नज़र आए हैं। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। इस बार पोलार्ड ने ब्रावो के खिलाफ टी-10 लीग (T10 league) में एक के बाद एक चौके छक्कों की बौछार करके 4 गेंदों पर 20 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई है।
4 गेंदों पर लूटे 20 रन: टी10 लीग का 23वां मुकाबला दिल्ली बुल्स और न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया था। दिल्ली बुल्स की टीम 9वें ओवर तक आगे नज़र आ रही थी। आखिरी ओवर ड्वेन ब्रावो करने वाले थे और उन्हें 20 रन बचाने थे। लेकिन तभी उनके सामने आए कीरोन पोलार्ड। पोलार्ड ने तब तक महज़ 3 गेंद ही खेली थी और 6 रन ही बनाए थे, ऐसे में यहां से उनकी टीम का जीतना मुश्किल लग रहा था। लेकिन इस कैरेबियाई खिलाड़ी ने अपना दम दिखाया और अपने करीबी दोस्त के ओवर की शुरुआती चार गेंदों पर पहले दो छक्के और फिर दो चौके जड़कर आसानी से गेम फिनिश कर दिया। Read More...