Afghanistan cricket: Cricket News & Match Updates
वर्ल्ड कप 2019 के अपने अभियान का अंत वेस्टइंडीज- अफगानिस्तान मैच को जीतकर करना चाहेगी
3 जुलाई। विश्व कप में जब अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज की टीमें आई थीं तब उम्मीद थी कि यह टीमें कुछ खास करेंगी, लेकिन हुआ इससे उलट। विंडीज के खाते में आठ मैचों में सिर्फ एक जीत आई। वहीं अफगानिस्तान को आठ मैचों के बाद भी जीत का इंतजार है। अब यह दोनों टीमें गुरुवार को हेडिंग्ले मैदान पर आमने-सामने होंगी और इन दोनों की ख्वाहिश जीत के सात आईसीसी विश्व कप-2019 का अंत करने की होगी।
दोनों टीमें काफी पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं और अब इनके लिए हर मैच साख की लड़ाई बन गया है।
वेस्टइंडीज ने एक मैच जीता है। उसने पहले मैच में पाकिस्तान को एकतरफा मात दी थी लेकिन इसके बाद उसे जीत नसीब नहीं हुई। आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड के खिलाफ वह जीत की तरफ जाती दिख रही थी, लेकिन अपनी गलतियों के कारण वह जीत से दूर रही।
अफगानिस्तान ने भी कुछ मैचों में अच्छी प्रतिस्पर्धा दिखाई लेकिन जीत के लिए जरूरी संयम वो दिखा नहीं सकी। यह टीम जब विश्व कप में आई थी तब उम्मीद थी कि एक दो बड़े उलटफेर करेगी। यह उम्मीद धराशायी हो गई।
आखिरी मैच में उसके पास जीत हासिल करने का अवसर है, लेकिन किसी भी लिहाज से वेस्टइंडीज का सामना करना उसके लिए आसान नहीं होगा। चिता वेस्टइंडीज को भी होगी।
उसका कारण अफगानिस्तान का मजबूत स्पिन गेंदबाजी आक्रमण है जिसमें राशिद खान, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी जैसे नाम हैं। स्पिन विंडीज के तूफानी बल्लेबाजों की कमजोरी रही है जिनके खिलाफ तेजी से रन बनाने के प्रयास में विकेट जल्दी गिरते हैं।
ऐसे में क्रिस गेल, शाई होप, निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायेर, कार्लोस ब्रैथवेट को अफगानिस्तान के खिलाफ संभल कर खेलना होगा। साथ ही उतना ही चौकन्ना अफगानिस्तान को भी रहना होगा क्योंकि अगर विंडीज की बल्लेबाजी चल निकली तो अफगानिस्तान के फील्डर सिर्फ सीमा रेखा के पार से गेंद उठाने के लिए होंगे।
विंडीज की गेंदबाजी में इस विश्व कप में एक नाम चर्चा का विषय रहा। वो हैं शेल्डन कॉटरेल। इस युवा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और ओशाने थॉमस ने उनका बखूबी साथ दिया है। केमर रोच और शेनन गैब्रिएल टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ कौन खेलेगा यह मैच के दिन ही पता चलेगा।
अगर अफगानिस्तान की बल्लेबाजी की बात की जाए तो नजीबुल्लाह जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी और हजरतुल्लाह जाजई पर काफी कुछ निर्भर रहेगा। कप्तान गुलबदीन नैब को भी बल्ले तथा गेंद दोनों से अपना योगदान देना होगा।
दोनों टीमों में माद्दा है कि वो एक दूसरे को हरा सकें लेकिन दबाव के पलों में जिस टीम ने संयम से काम लिया उसकी जीत की संभावनाएं ज्यादा हैं।
टीम :
अफगानिस्तान : गुलबदीन नैब (कप्तान), नूर अली जादरान, असगर स्टानिकजाई, हजरतुल्लाह जाजई, हशमतुल्लाह जादरान, राशिद खान, दौलत जादरान, अफताब आलम, हामिद हसन, मुजीब उर रहमान, रहमत शाह, समिउल्लाह शिनवारी, मोम्मद नबी, मोहम्मद शाहजाद, इकराम अली (विकेटकीपर)।
वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, इविन लुइस, डारेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायेर, एशले नर्स, फाबियान एलेन, कार्लोस ब्रैथवेट, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शाई होप (विकेटकीपर), केमर रोच, ओशाने थॉमस, शेनन गैब्रिएल, शेल्डन कॉटरेल, सुनील एम्ब्रीस।
Related Cricket News for Afghanistan cricket - Tesst
आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट वनडे में अफगानिस्तान की धमाकेदार जीत, इन दो खिलाड़ियों ने किया कमाल
अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को डकवर्थ-लुईस नियम के अधार पर 2 रनों से हराया, इस खिलाड़ी का रहा दमदार परफॉर्मेंस
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किया ऐलान, स्पिनरों के बाद अब दिग्गज तेज गेंदबाजों की तलाश शुरू
इस कारण कप्तानी में किया गया बदलाव, अफगानिस्तान के मुख्य मुख्य चयनकर्ता ने खोला राज
वर्ल्ड कप से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला, इसे बनाया वनडे टीम का नया कप्तान
2nd T20I: आयरलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला, प्लेइंग XI
Cricket has changed everything in Afghanistan: Rashid
मोहम्मद शहजाद से बुकी ने किया संपर्क, खिलाड़ी ने की शिकायत
Cricket is symbol of 'hope for treasure' for Afghan people says India's UN Representative
Afghanistan to play 12 Tests between 2019 and 2022
At least 11 killed in explosions at Afghanistan cricket stadium
Afsar replaces Asghar in Afghanistan side
Afghanistan's Shahzad suspended for two matches
Rashid Khan set to become youngest captain in international cricket
Cricket Special Today
-
- 06 Oct 2026 10:40
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago
-
- 3 days ago