Ajinkya rahane: Cricket News & Match Updates
रहाणे का बयान, एंटिगा में शतक जमाने पर उनका दिल रोया था
किंग्सटन, 30 अगस्त | भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य राहणे ने खुलासा किया कि वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटिगा में हुए पहले टेस्ट मैच में शतक लगाने के बाद वह भावुक हो गए थे। टेस्ट क्रिकेट में रहाणे ने दो साल शतक लगाने में कामयाब हुए। उन्होंने पहली पारी में 81 और दूसरी पारी में 102 रन बनाए।
रहाणे ने यहां सबीना पार्क मैदान पर होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, "वो थोड़ा भावुक क्षण था। मैं समझता हूं कि 10वां शतक विशेष था। मैं किसी तरह के सेलिब्रेशन के बारे में नहीं सोच रहा था, वो अपने-आप मेरे अंदर से निकला। मुझे 10वां शतक बनाने में दो साल का समय लग गया।"
रहाणे ने कहा, "जैसा कि मैंने कहा कि मेरे लिए प्रक्रिया बहुत मायने रखती है। हर सीरीज से पहले तैयारी जरूरी है। मैं दो साल के दौरान यही कर रहा था और इसलिए मेरे लिए यह शतक बहुत महत्वपूर्ण था।"
पहली पारी में जब रहाणे बल्लेबाजी करने आए तब भारतीय टीम का स्कोर 25/3 था और दूसरे में उसे बढ़त बनाने की जरूरत थी।
रहाणे ने कहा, "हम दबाव में थे (पहली पारी में)। मुझे लगा कि वेस्टइंडीज ने उस दिन पूरे सत्र में अच्छी गेंदबाजी की। वहां मेरे पास अपनी टीम के लिए कुछ खास करने का मौका था। मुझे लगता है कि उस स्थिति के कारण मैं अपने बारे में नहीं सोच रहा था क्योंकि उस साझेदारी को बनाना बहुत महत्वपूर्ण था। एक खिलाड़ी को रुकना पड़ेगा और बल्लेबाजी करनी पड़ेगी, हम इस चीज को जानते थे।"
उन्होंने कहा, "मुझे लगा कि वह पारी मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी कुछ खास थी क्योंकि हम जानते थे कि हम उस समय एक मुश्किल स्थिति में थे और खुशी है कि हमने अच्छा प्रदर्शन किया और दमदार वापसी करने में कामयाब रहे।"
Related Cricket News for Ajinkya rahane - Tesst
Ajinkya Rahane felt emotional after special ton in Antigua
रहाणे के पहले टेस्ट में शतक जमाने को लेकर लक्ष्मण का आया ऐसा बयान
Rahane's reaction showed what the century meant to him: VVS Laxman
वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ने के बाद रहाणे ने जो कहा उससे उनके कोच प्रवीण आमरे हुए बेहद खुश
Coach Pravin Amre lauds Ajinkya Rahane for answering critics with bat
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने पर रहाणे ने अवार्ड इन लोगों को किया समर्पित
Feels really special: Ajinkya Rahane on finally scoring ton
IND vs WI: भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को 318 रन से हराया,इस खिलाड़ी को मिला मैन ऑफ द मैच
India ride Ajinkya Rahane century to set West Indies target of 419
IND vs WI: अंजिक्य रहाणे,हनुमा विहारी की धमाकेदार पारी,भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 419 रन का विशाल लक्ष्य
Ajinkya Rahane inches closer to ton as India take lead against West Indies
IND vs WI: अंजिक्य रहाणे-हनुमा विहारी के दम पर टीम इंडिया को 362 रन की बढ़त
Kohli, Rahane put India in driving seat against West Indies
IND vs WI: विराट कोहली-अजिंक्य रहाणे ने जड़ा अर्धशतक,टीम इंडिया को मिली 260 रन की मजबूत बढ़त
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 hours ago
-
- 13 hours ago