Ajinkya rahane: Cricket News & Match Updates
रहाणे काउंटी क्लब हैम्पशायर के लिए खेलना चाहते हैं काउंटी क्रिकेट, बीसीसीआई से अनुमति मांगी
19 अप्रैल। भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने इस साल मई, जून और मध्य जुलाई तक काउंटी क्लब हैम्पशायर के लिए खेलने हेतु बीसीसीआई से अनुमति मांगी है। रहाणे ने इस सम्बंध में एक ईमेल पत्र बोर्ड को भेजा है, जिसे बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति को फारवर्ड कर दिया है।
पत्र के मुताबिक रहाणे चाहते हैं कि बोर्ड उन्हें चार दिवसीय मैचों के लिए हैम्पशायर के लिए खेलने की अनुमति दे। रहाणे 30 मई से इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके हैं। रहाणे ने अपना ईमेल पत्र बोर्ड के सीईओ राहुल जौहरी को भेजा है और जौहरी ने उसे प्रशासकों की समिति को फारवर्ड कर दिया है।
आईएएनएस से बात करते हुए एक सीनियर बोर्ड अधिकारी ने कहा कि रहाणे को हैम्पशायर के लिए खेलने की अनुमति न मिले, इसका कोई कारण समझ नहीं आता। बीते साल भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी सरे के लिए खेलने की अनुमति मिली थी।
अधिकारी ने कहा, "बीते साल चेतेश्वर पुजारा और कोहली को काउंटी खेलने की अनुमति मिली थी और इस लिहाज से रहाणे को अनुमति मिलने में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। साथ ही रहाणे विश्व कप टीम में भी नहीं हैं। ऐसे में उनके हिस्से उस समय कोई इंटरनेशनल कमिटमेंट भी नहीं होगा। वह चार दिवसीय मैचों में खेलेंगे और इससे उन्हें विश्व कप के बाद भारत के लिए टेस्ट मैचों में फायदा मिलेगा।"
बीते साल पुजारा और कोहली के अलावा तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा भी ससेक्स के लिए खेले थे और एक सुधरे हुए गेंदबाज के तौर पर सामने आए थे। ईशांत ने खुद स्वीकार किया था कि काउंटी से उन्हें काफी फायदा मिला था क्योंकि इससे उनकी गेंदबाजी में संतुलन और आत्मविश्वास आया था।
पुजारा भी बीते साल काउंटी में खेले थे और इससे उनके खेल में काफी सुधार आया था और इसके बाद वह भारत के लिए आस्ट्रेलिया के साथ हुई सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी करने में सफल रहे थे। Read More...
Related Cricket News for Ajinkya rahane - Tesst
Ajinkya Rahane seeks BCCI permission to play for Hampshire
पंजाब के खिलाफ मिली हार के बाद रहाणे का दिल टूटा, कही ऐसी बात
मुंबई इंडियंस पर मिली जीत लेकिन राजस्थान के कप्तान अंजिक्य रहाणे इस कारण हुए नाखुश
IPL 2019: सीएसके से मिली हार, रहाणे ने इऩ खिलाड़ियों पर फोड़ा हार का ठीकरा
Credit to bowlers, should have batted better: Ajinkya Rahane
We didn't bowl to our plans, need to learn,says RR skipper Ajinkya Rahane
KKR से मिली करारी हार के बाद राजस्थान के कप्तान अंजिक्य रहाणे बोले,इस वजह से हारी टीम
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अंजिक्य रहाणे पर धीमी ओवर गति के कारण लगा जुर्माना
Rajasthan Royals skipper Ajinkya Rahane fined for slow over-rate
अंजिक्य रहाणे बोले,धोनी की बल्लेबाजी के सामनें गेंदबाजों का हो जाता है ऐसा हाल
When Dhoni bats, it is difficult for bowlers,says Ajinkya Rahane
चेन्नई सुपर किंग्स की हार के बाद अंजिक्य रहाणे को बड़ा झटका, लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना
When Warner is on song, there's little margin: Rahane
Won't comment on Ashwin Mankading Buttler,says Ajinkya Rahane
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago