Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Alex carey

WTC Final: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी 270/8 पर घोषित की, भारत को मिला 444 रन का विशाल लक्ष्य
Image Source: Google

WTC Final: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी 270/8 पर घोषित की, भारत को मिला 444 रन का विशाल लक्ष्य

By Nitesh Pratap June 10, 2023 • 20:39 PM View: 646

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एलेक्स केरी (Alex Carey) के नाबाद अर्धशतक की मदद से अपनी दूसरी पारी में  84.3 ओवर में 8 विकेट खोकर 270 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। इस वजह से भारत को फाइनल जीतने के लिए दूसरी पारी में 444 रन का लक्ष्य मिला। ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 469 के स्कोर पर सिमट गया था। वहीं भारत अपनी पहली पारी में 296 के स्कोर पर ऑलआउट हो गया था। 

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 84.3 ओवर में 8 विकेट खोकर 270 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी और 443 रन की लीड बना ली। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन एलेक्स केरी ने बनाये। उन्होंने 105 गेंद में 8 चौको की मदद से नाबाद 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा स्टार्क ने 57 गेंद में 7 चौको की मदद से 41 रन की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों ने 93 (120) रन की साझेदारी की। 

Related Cricket News on Alex carey