Alyssa healy: Cricket News & Match Updates
WPL 2024: पेरी ने मॉन्स्टर छक्का जड़ते हुए कार का शीशा कर दिया चकनाचूर, देखें Video
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के 11वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की एलिस पेरी (Ellyse Perry) ने यूपी वारियर्स की दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) की गेंद पर छक्का जड़ते हुए कार का शीशा तोड़ दिया। इस मैच में पेरी एक अलग अंदाज में नजर आयी। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को बड़ा स्कोर पहुंचाने में मदद की। बैंगलोर ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 198 रन का स्कोर बनाया।
पारी का 19वां ओवर करने आयी दीप्ति ने 5वीं गेंद उछली हुई ऑफ स्टंप की ओर डाली। पेरी ने इस गेंद पर आगे बढ़ते हुए डीप मिड विकेट पर 76 मीटर छक्का जड़ दिया। बाउंड्री के पार जाकर यह गेंद वहां खड़ी नयी कार में सीधे उसके शीशे से टकरा गयी और शीशे चकनाचूर हो गए। पेरी इसको देखकर खुद हैरान थी। पेरी ने इस मैच में 37 गेंद में 4 चौको और 4 छक्कों की मदद से 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। Read More...