Advertisement

WPL 2024: मैथ्यूज के अर्धशतक पर नवगिरे ने फेरा पानी, यूपी ने मुंबई को 7 विकेट से चखाया हार का स्वाद

वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के छठे मैच में यूपी वारियर्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap February 28, 2024 • 22:36 PM
WPL 2024: मैथ्यूज के अर्धशतक पर नवगिरे ने फेरा पानी, यूपी ने मुंबई को 7 विकेट से चखाया हार का स्वाद
WPL 2024: मैथ्यूज के अर्धशतक पर नवगिरे ने फेरा पानी, यूपी ने मुंबई को 7 विकेट से चखाया हार का स्वाद (Image Source: Google)
Advertisement

वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 (Womens Premier League 2024) के छठे मैच में यूपी वारियर्स ने किरण नवगिरे (Kiran Navgire) के ताबड़तोड़ अर्धशतक की मदद से मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। मुंबई की तरफ से हेले मैथ्यूज ने भी अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन वो टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। ये 3 मैचों में यूपी की पहली जीत है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई की 3 मैचों में पहली हार है। इस मैच में मुंबई की नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर चोटिल थी और वो इस वजह से आज का मैच नहीं खेली। उनकी जगह मुंबई की कप्तानी नेट साइवर-ब्रंट ने की।

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 55(47) रन हेले मैथ्यूज के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और एक छक्का लगाया। यास्तिका भाटिया ने 22 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन का योगदान दिया। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 50 (48) रन की साझेदारी निभाई। वहीं अमेलिया केर ने 16 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन अपने नाम किये। कप्तान नट साइवर-ब्रंट ने 14 गेंद में 2 चौको की मदद से 19 रन जोड़े। राजेश्वरी गायकवाड़, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, ग्रेस हैरिस और दीप्ति शर्मा ने अपने नाम किये। 

Trending


यूपी वारियर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को 16.3 ओवर में 3 विकेट खोकर और 163 रन बनाकर जीत लिया। किरण नवगिरे ने 31 गेंद में 6 चौको और 4 छक्कों की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ग्रेस हैरिस ने 17 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 38* रन की पारी खेली। कप्तान एलिसा हीली ने 29 गेंद में 5 चौको की मदद से 33 रन का योगदान दिया। किरण और हीली ने पहले विकेट के लिए 94 (56) रन की साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। दीप्ति शर्मा ने 20 गेंद में 4 चौको की मदद से 27* रन का योगदान दिया। दीप्ति और ग्रेस ने चौथे विकेट के लिए 65(36)* रन जोड़े। मुंबई की तरफ से 2 विकेट ईसी वोंग और एक विकेट अमेलिया केर ने हासिल किया। 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्रकार, अमनजोत कौर, ईसी वोंग, सजना सजीवन, हुमैरा काजी, कीर्तन बालाकृष्णन, सायका इशाक। 

Also Read: Live Score

यूपी वारियर्स की प्लेइंग इलेवन: एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), वृंदा दिनेश, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, श्वेता सहरावत, किरण नवगिरे, पूनम खेमनार, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़। 


Cricket Scorecard

Advertisement