Angelo mathews: Cricket News & Match Updates
किस्मत का मारा मैथ्यूज बेचारा, अजीब तरह से तोहफे में दे दिया अफगान गेंदबाज को विकेट देखें Video
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन श्रीलंकाई ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) ने शानदार शतकीय पारी खेली। हालांकि वो जिस तरह से आउट हुए उससे वो खुद खुश नहीं थे। अनुभवी खिलाड़ी कोलंबो में स्पिनर क़ैस अहमद की गेंद पर अजीबोगरीब तरीके से 'हिट-विकेट' आउट हो गए।
पारी का 102वां ओवर करने आये अहमद ने दूसरी गेंद लेग स्टंप के बाहर डाली। मैथ्यूज ने इस गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर पुल शॉट खेलते हुए चौका मार दिया। हालांकि फॉलो-थ्रू में वो घूमे जिससे उनका बल्ले स्टंप से लग गया। ऐसा लग रहा था कि मैथ्यूज इसके बाद खुद काफी हैरान हो गए थे। वो एक पल के लिए गिरी हुई बेल्स को देखते रहे। इस तरह आउट होने की वजह से उन्होंने पिछले साल हुए वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ उनके टाइम आउट होने की यादें ताजा कर दी। उनके आउट होते ही दूसरे दिन का खेल खत्म कर दिया गया। Read More...