Advertisement
Advertisement
Advertisement

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में मैथ्यूज और चांदीमल ने जड़े शतक, श्रीलंका ने दूसरे दिन स्टंप्स तक बनाया 410/6 का स्कोर

श्रीलंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 101.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 412 रन बना लिए है।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap February 03, 2024 • 17:40 PM
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में मैथ्यूज और चांदीमल ने जड़े शतक, श्रीलंका ने दूसरे दिन स्टं
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में मैथ्यूज और चांदीमल ने जड़े शतक, श्रीलंका ने दूसरे दिन स्टं (Image Source: Google)
Advertisement

श्रीलंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) और दिनेश चांदीमल (Dinesh Chandimal) के शतकों की मदद से दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 101.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 412 रन बना लिए है। इसी के साथ उन्होंने अफगानिस्तान पर 212 रन की बढ़त ले ली है। सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में खेले जा रहे इस मैच में श्रीलंका ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। 

श्रीलंका की तरफ से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन एंजेलो मैथ्यूज ने बनाये। उन्होंने 259 गेंद में 14 चौको और 3 छक्कों की मदद से 141 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा दिनेश चांदीमल ने 181 गेंद 10 चौके और एक छक्के की मदद से 110 रन की शतकीय पारी खेली। इन दोनों ने 232 (381) रन की साझेदारी निभाई। दिमुथ करुणारत्ने ने 72 गेंद में 12 चौको की मदद से 77 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा निशान मदुष्का ने 53 गेंद में 6 चौको की मदद से 37 रन की पारी खेली। करुणारत्ने और निशान ने पहले विकेट के लिए 93 (99) रन जोड़े। नवीद जादरान और क़ैस अहमद 2-2 विकेट लेने में सफल रहे। 

Trending


अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले ही दिन 62.4 ओवरों में 198 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी थी। रहमत (91) के अलावा नूर अली जादरान ने 46 गेंद में 5 चौको की मदद से 31 रन का योगदान दिया। विश्वा फर्नांडो ने श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किये। असिथा फर्नांडो और प्रभात जयसूर्या 3-3 विकेट लेने में सफल रहे। एक विकेट निजात मसूद के खाते में गया। 

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: दिमुथ करुणारत्ने, निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), चमिका गुणसेकरा, प्रभात जयसूर्या, विश्वा फर्नांडो, असिथा फर्नांडो। 

Also Read: Live Score

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: इब्राहिम जादरान, नूर अली जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नासिर जमाल, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), जिया-उर-रहमान, क़ैस अहमद, निजात मसूद, मोहम्मद सलीम सफी, नवीद जादरान। 


Cricket Scorecard

Advertisement