Anil chaudhary
Advertisement
IPL 2020: अंपायर अनिल चौधरी के नाम से जुड़ा विवाद, डेविड वार्नर के फैसले को किया था प्रभावित
By
Prabhat Sharma
October 28, 2020 • 14:14 PM View: 7564
IPL 2020, SRH VS DC: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 के 47वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम ने दिल्ली कैपिटल (DC) को 88 रनों से हरा दिया। मैच के दौरान ऑन-फील्ड अंपायर अनिल चौधरी (Anil Chaudhary) ने SRH के कप्तान डेविड वार्नर (David Warner) के फैसले को प्रभावित किया था जब वह मैच के दौरान DRS लेने के लिए जा रहे थे।
दिल्ली कैपिटल्स की पारी के रन-चेज़ के 17 वें ओवर के दौरान, संदीप शर्मा की फुल लेंथ डिलीवरी रवि अश्विन के पैड पर लगी। जिसके बाद सनराइजर्स के खिलाड़ियों ने एकजुट होकर अपील की लेकिन अनिल चौधरी ने इस अपील को खारिज कर दिया। अनिल चौधरी ने इशारों-इशारों में बताया कि गेंद ने बल्ले का किनारा लिया है जिसके चलते डेविड वार्नर ने DRS का इस्तेमाल नहीं किया।
Advertisement
Related Cricket News on Anil chaudhary
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 17 Jun 2026 11:29
Advertisement