Anrich nortje: Cricket News & Match Updates
आंद्रे रसल ने नॉर्खिया को दिखाया आईना, खतरनाक बीमर पर भी जड़ दिया चौका; देखें VIDEO
वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसल अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। रसल अपनी मसल पावर के दम पर किसी भी गेंदबाज को दिन में तारे दिखाने का दम रखते हैं। मेजर लीग क्रिकेट के 9वें मुकाबले में भी ऐसा ही हुआ। दरअसल, यहां रसल ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ महज 37 गेंदों पर 70 रन ठोके। इसी बीच इस कैरेबियाई बल्लेबाज ने एक ऐसा शॉट खेला जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए।
दरअसल, रसल ने अपनी इनिंग के दौरान गन गेंदबाज़ एनरिक नॉर्खिया की एक बीमर (नो बॉल) गेंद पर चौका लगाया था। यहां खास बात यह है कि जब रसल ने यह शॉट खेला तब वह संतुलन में नहीं थे। नॉर्खिया की बीमर गेंद पर रसल खुद को बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इसी बीच गेंद उनके बैट से टकराई और बल्लेबाज की पावर के कारण सीधा बाउंड्री के बाहर तेजी से चौके के लिए पहुंच गई। यही वजह है अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Read More...