Romario Shepherd ने निकाली एनरिक नॉर्खिया की हेकड़ी, 1 ओवर में ठोक डाले 32 रन; देखें VIDEO (Romario Shepherd)
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपटिल्स के बीच रविवार (7 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल का मुकाबला खेला जा रहा है जिसमें मेजबान टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 235 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है। इस मैच में वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज़ रोमारियो शेफर्ड ने MI के लिए महज 10 गेंदों पर 39 रनों की तूफानी पारी खेली जिसके दौरान उन्होंने विपक्षी टीम के सबसे तेज गेंदबाज़ एनरिक नॉर्खिया को आखिरी ओवर में 32 रन ठोक डाले।
शेफर्ड ने नॉर्खिया के ओवर में ठोके 32 रन
जी हां, ऐसा ही हुआ। नॉर्खिया दिल्ली कैपिटल्स के लिए 20वां ओवर करने आए थे और यहां शेफर्ड ने कैरेबियाई पावर दिखाते हुए छक्के चौके की बारिश कर दी।
ROMARIO SHEPHERD #IPL2024 #MIvDC #HardikPandya #ROMARIOSHEPHERD pic.twitter.com/OkZz6wfPeh
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) April 7, 2024