Arundati reddy
Advertisement
AU-W vs IN-W 1st T20: सिडनी में अरुंधति रेड्डी ने मचाया धमाल, Team India ने ऑस्ट्रेलिया को DLS Method से 21 रनों से हराया
By
Nishant Rawat
February 15, 2026 • 17:25 PM View: 132
Australia Women vs India Women 1st T20: हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कैप्टेंसी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women Cricket Team) ने रविवार, 15 फरवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम (Australia Women Cricket Team) को पहले टी20 मुकाबले में DLS विधि से 21 रनों से हराकर धूल चटाई। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम की जीत की नायिक अरुंधित रेड्डी (Arundati Reddy) रहीं, जिन्होंने मेजबान टीम के 4 विकेट चटकाए।
18 ओवर में ऑल आउट हुई मेजबान ऑस्ट्रेलिया: टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में सोफी मोलिनेक्स की कैप्टेंसी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी बैटिंग के दौरान मैदान पर संघर्ष करती दिखी। आलम ये रहा कि वो पूरे 20 ओवर भी मैदान पर नहीं टिक नहीं पाए और 18 ओवर में 133 रन बनाकर ऑल आउट हो गए।
Advertisement
Related Cricket News on Arundati reddy
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement