Ashok sharma record
Shubman Gill की Gujarat Titans को 90 लाख में मिला हीरा, 23 साल के Ashok Sharma ने SMAT में रच दिया इतिहास
Ashok Sharma Record In SMAT: राजस्थान के 23 साल के गन गेंदबाज़ अशोक शर्मा (Ashok Sharma) ने बीते मंगलवार, 16 दिसंबर को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 (Syed Mushtaq Ali Trophy 2025) के मुकाबले में मुंबई के दो खिलाड़ियों को आउट करके इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि अब वो SMAT टूर्नामेंट के एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर बन गए हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में अशोक शर्मा ने अपने कोटे के 4 ओवर में मुंबई को 48 रन दिए और शार्दुल ठाकुर और अथर्व अंकोलेकर जैसे बल्लेबाज़ों को आउट किया। इसी के साथ उन्होंने SMAT के मौजूदा सीजन में अपने 22 विकेट पूरे किए और बडोदा के खिलाड़ी लुकमान मेरिवाला का रिकॉर्ड तोड़कर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बने।
Related Cricket News on Ashok sharma record
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago