Asian games send: Cricket News & Match Updates
सफलता दोहराने को बेताब जूडोका अस्मिता डे, 'कॉमनवेल्थ गेम्स' के बाद अब 'एशियन गेम्स' में गोल्ड पर निगाहें
नई दिल्ली में एशियन गेम्स 2026 के लिए आयोजित विदाई समारोह के दौरान कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी अस्मिता ने 'आईएएनएस' से कहा, "एशियन गेम्स में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं, इसलिए मैं अपनी पूरी कोशिश कर रही हूं। मैं बचे हुए दिनों में ट्रेनिंग कर रही थी और अगले 2-3 दिनों में जापान भी जाऊंगी, जहां मैं बहुत अच्छी ट्रेनिंग करूंगी, क्योंकि एशियन गेम्स के लिए मेरे पास ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए मैं ज्यादा से ज्यादा ट्रेनिंग करना चाहती हूं और गेम्स में अपने देश के लिए मेडल जीतना चाहती हूं। एशियन गेम्स में जापान, चीन और मंगोलिया जैसे देश के खिलाड़ी होंगे। यह आसान नहीं होगा, लेकिन मैं शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए मेडल जीतना चाहती हूं।"
अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के नंबर-1 खिलाड़ी रह चुके पायस जैन 22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में देश के लिए मेंस सिंगल्स में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। उन्होंने एशियन गेम्स की तैयारियों को लेकर कहा, "हम 5 दिन पहले ही वहां जा रहे हैं, ताकि माहौल को देख सकें और समझ सकें कि हमें क्या बदलाव करने होंगे। हमारी तैयारियां काफी मजबूत रही हैं और इस बार हमें काफी उम्मीद है। हम देश के लिए गोल्ड जीतना चाहते हैं, लेकिन यह मुश्किल प्रतियोगिता होगी। हमें मेडल जीतने की उम्मीद है। हमारी तैयारी बहुत अच्छी है।" Read More...