Australia cricket news
NZ vs AUS: कप्तान फिंच के बाद गेंदबाजों ने बरपाया कहर,ऑस्ट्रेलिया ने चौथे टी-20 में न्यूजीलैंड को 50 रनों से रौंदा
कप्तान आरोन फिंच (नाबाद 79) की शानदार पारी और केन रिचर्डसन (3/19) के नेतृत्व में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने यहां वेस्टपेक स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में गुरुवार को न्यूजीलैंड को 50 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फिंच के 55 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 79 रन की पारी के बदौलत 20 ओवर में छह विकेट पर 156 रन का स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 18.5 ओवर में 106 रन पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड की ओर से काइल जैमीसन ने 18 गेंदों पर पांच चौंकों की मदद से सर्वाधिक 30 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से रिचर्डसन के अलावा एश्टन एगर ने दो, एडम जम्पा ने दो और ग्लेन मैक्सवेल ने दो विकेट लिए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पारी में मार्क स्टोयनिस ने 19, मैक्सवेल ने 18 और मैथ्यू वेड ने 14 रनों का योगदान दिया।
न्यूजीलैंड की तरफ से ईश सोढ़ी ने तीन विकेट, ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट और मिशेल सेंटनर ने एक विकेट लिया। सीरीज का निर्णायक व अंतिम मैच अब रविवार को इस स्थान पर खेला जाएगा।
संक्षिप्त स्कोर: 20 ओवर में ऑस्ट्रेलिया 156/6 (एरोन फिंच 79 नाबाद, मार्कस स्टोइनिस 19; ईश सोढ़ी 3/32) ने न्यूजीलैंड को 18.5 ओवरों में 106 रन पर आउट कर 50 रन से हराया (काइल जैमिसन 30; केन रिचर्डसन 3/19, एश्टन एगर 2/ 11, ग्लेन मैक्सवेल 2/14)।
Related Cricket News on Australia cricket news
-
एश्टन एगर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी-20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टी-20 सीरीज में कंगारूओं ने कीवीयों को 64 रन से हराते हुए सीरीज को जिंदा रखा है। ऑस्ट्रेलिया के इस जीत के कई हीरो रहे लेकिन एक सबकी नजरें ...
-
NZ vs AUS: मैक्सवेल और फिंच की शानदार पारी से ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 64 रनों से हराया,…
ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (70) और कप्तान आरोन फिंच (69) की शानदार पारी तथा एश्टन एगर (6/30) की बेहतरीन गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टपैक स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को बुधवार को ...
-
VIDEO : आईपीएल के करोड़पति ने किया ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टीम में डेब्यू, पंजाब की टीम ने भी ट्वीट…
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ रिले मेरेडिथ को केएल राहुल की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ रुपए में खरीदा है और इसी के साथ वो आईपीएल इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी बने थे। ...
-
साल 1986/87 के भारत दौरे पर क्रिकेट प्रेमियों को देख हैरान हो गए थे स्टीव वॉ, क्रिकेट डॉक्यूमेंट्री…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने कहा है कि जब वह पहली बार मुंबई आए थे तो वहां पर भारतीयों में क्रिकेट के प्रति लगाव को देखकर वह मंत्रमुग्ध हो गए थे। उन्होंने कहा ...
-
जस्टिन लेंगर के 'कोचिंग स्टाइल' से कंगारू खिलाड़ी नाखुश, ऑस्ट्रेलियाई कोच ने विवाद को लेकर रखी अपनी बात
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जस्टिन लेंगर का कहना है कि खिलाड़ियों के उनके कोचिंग के तरीके से नाखुश होने की रिपोर्ट से उन्हें काफी दुख पहुंचा है। लेंगर का कहना है कि अगर ...
-
NZ vs AUS: रोमांचक टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड के हाथों मिली करीबी हार, गुप्टिल ने खेली…
सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (97) की शानदार अर्धशतकीय पारी तथा मिशेल सेंटनर (4/31) की बेहतरीन गेंदबाजी से न्यूजीलैंड ने यहां यूनीवर्सिटी ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को गुरुवार को चार ...
-
मार्टिन गुप्टिल के तूफ़ान में उड़ा ऑस्ट्रेलिया, दूसरे टी-20 में न्यूज़ीलैंड ने बनाया पहाड़ जैसा स्कोर
पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से आगे चल रही न्यूज़ीलैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 में भी शानदार आगाज़ किया है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया लेकिन ...
-
IPL 2021 के दौरान सट्टेबाजी, शराब और तम्बाकू के Advertisement से दूर रहेंगे कंगारू खिलाड़ी, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने…
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को आगामी आईपीएल के दौरान सट्टेबाजी, फास्ट फूड, शराब और तम्बाकू जैसे विज्ञापनों में नहीं दिखना चाहिए। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, सीए का यह शर्त ...
-
NZ vs AUS: बल्लेबाजी में पुरानी लय हासिल करने में जुटे कंगारू कप्तान आरोन फिंच, इस तकनीकी बदलाव…
ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों की टीम के कप्तान आरोन फिंच का मानना है कि थोड़े सी तकनीकी बदलाव से उनकी बल्लेबाजी में सुधार आ सकता है और वह अपनी पुरानी लय वापस हासिल कर सकते हैं। ...
-
NZ vs AUS: न्यूजीलैंड- ऑस्ट्रेलिया T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल और खिलाड़ियों की लिस्ट,वॉर्नर-स्मिथ समेत कई स्टार नहीं…
न्यूजीलैंड औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच सोमवार (22 फरवरी) से पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में होगा। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया कई स्टार खिलाड़ियों के बिना मैदान पर उतरेगी। ...
-
IND vs ENG: इंग्लैंड से मिली करारी हार से भारत हो हुआ नुकसान, World Test Championship पॉइंट्स टेबल…
चेन्नई में मंगलवार को पहले टेस्ट में भारत को 227 रनों से हराने के बाद इंग्लैंड ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। डब्ल्यूटीसी फाइनल जून ...
-
IND vs ENG: कोहली की कप्तानी में भारत को मिली लगातार चौथी हार, इंग्लैंड से पहले ये टीमें…
राट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम लगातार चार टेस्ट मैच हार चुकी है ...
-
73 वर्ष की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज सैम गैनन ने दुनिया को कहा 'अलविदा'
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज सैम गैनन का शनिवार को निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। गैनन ने विश्व सीरीज क्रिकेट युग के दौरान तीन टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया। 1977 ...
-
वामिका के जन्म से पहले विराट कोहली देख रहे थे, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इन दो धुरंधर बल्लेबाजों की…
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वह और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर की साझेदारी बल्लेबाजी देख रहे थे कि तभी ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08