Balma song: Cricket News & Match Updates
'अरे फायर ब्रिगेड मंगवा दे तू...' रिपोर्टर को देखते ही गाना गुनगुनाना लगे Virat Kohli; VIDEO वायरल
IND vs NZ 2nd ODI: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) मैदान पर अपने शानदार खेल के लिए जाने जाते हैं, लेकिन मैदान के बाहर उनका मस्तीभरा अंदाज भी अक्सर देखने को मिलता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले से पहले अभ्यास सत्र के दौरान कोहली का ऐसा ही एक मजेदार पल कैमरे में कैद हुआ।
दरअसल, अनुभवी स्पोर्ट्स रिपोर्टर विमल कुमार को देखते ही कोहली ने गाना शुरू कर दिया। यह पूरा वाकया उस समय हुआ, जब विराट कोहली नेट्स पर अभ्यास करने के बाद वापस लौट रहे थे। उनके कंधे पर किट बैग था और वह मीडिया एरिया की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर वहां खड़े स्पोर्ट्स रिपोर्टर विमल कुमार पर पड़ी। उन्हें देखते ही कोहली के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान आ गई और उन्होंने मजाकिया अंदाज में गाना गुनगुनाना शुरू कर दिया। Read More...