Barbados royals: Cricket News & Match Updates
6,4,6,4: डेविड मिलर ने दिखाया किलर अवतार, 4 गेंदों पर जड़े 20 रन; देखें VIDEO
कैरेबियन प्रीमियर लीग का आठवां मुकाबला बारबाडोस रॉयल्स और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच खेला गया था। इस मैच में साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज़ डेविड मिलर ने विस्फोटक अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली। नाइट राइडर्स के खिलाफ डेविड मिलर के बल्ले से 166.66 की स्ट्राइक रेट से रन निकले और इसी बीच मिलर ने विपक्षी गेंदबाज़ टेरेंस हिंड्स को निशाने पर लेते हुए उनके ओवर में छक्के चौकों की बरसात कर दी।
डेविड मिलर ने नाइड राइडर्स के खिलाफ 36 गेंद पर 60 रन बनाए। टेरेंस हिंड्स के खिलाफ 18वें ओवर में डेविड मिलर ने 21 रन ठोके। इस ओवर की शुरुआती चार गेंदों पर मिलर ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए दो चौके और दो छक्के लगाए। मिलर ने मैदान के चारों तरफ शॉट खेलते हुए 20 रन बाउंड्री से लूटे। इस मैच में मिलर को उनकी विस्फोटक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। Read More...