Basit ali shoaib malik: Cricket News & Match Updates
VIDEO: 'शोएब मलिक ने जानबूझकर पाकिस्तान को मैच हरवाया था और अगर प्रूफ चाहिए तो मैं दे दूंगा'
पाकिस्तान क्रिकेट में आए दिन कोई ना कोई विवाद लगा ही रहता है। उनकी क्रिकेट के दुश्मन कोई और नहीं बल्कि उनके खुद के पूर्व क्रिकेटर्स और क्रिकेट एक्सपर्ट्स ही हैं क्योंकि वो लाइमलाइट में आने के लिए कोई ना कोई विवादित बयान देते रहते हैं और इस बार पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने भी कुछ ऐसा ही किया है। अली ने शोएब मलिक को लेकर सनसनीखेज खुलासे किए हैं।
पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों पर मैच फिक्सिंग के आरोप लग चुके हैं। इससे पहले मोहम्मद आमिर, मोहम्मद आसिफ और सलमान बट जैसे खिलाड़ियों को स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाए जाने के बाद प्रतिबंध का सामना करना पड़ा था। आगामी पाकिस्तान चैंपियंस कप में, जो एक घरेलू वनडे टूर्नामेंट है, में शोएब मलिक को स्टैलियंस की टीम का मेंटर नियुक्त किया गया है लेकिन मलिक की नियुक्ति से बासित अली खुश नहीं हैं। Read More...