Bcci meeting: Cricket News & Match Updates
Rohit Sharma के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को BCCI ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर चल रही तमाम तरह की अटकलों को खारिज कर दिया। मुंबई में अपने हेडक्वार्टर में हुई हाई-लेवल परफॉर्मेंस रिव्यू मीटिंग के बाद बोर्ड ने कहा कि रोहित की फॉर्म अभी भी शानदार बनी हुई है।
बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने साफ किया कि हाल के विदेशी दौरों का विश्लेषण करने और वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए रणनीति बनाने के लिए बोर्ड की बैठक के बाद पूर्व कप्तान की जगह सुरक्षित है। इस अहम रिव्यू मीटिंग में भारत के टी20 इंटरनेशल कप्तान श्रेयस अय्यर, टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, हेड कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के हेड वीवीएस लक्ष्मण शामिल हुए। इनके साथ बीसीसीआई के टॉप अधिकारी - प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास, सेक्रेटरी सैकिया, जॉइंट सेक्रेटरी प्रभतेज सिंह भाटिया और अंतरिम सीईओ हेमांग अमीन भी मौजूद रहे। Read More...
Related Cricket News for Bcci meeting - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16