Ben stokes csk
IPL 2024: पीली जर्सी में नहीं दिखेंगे बेन स्टोक्स, CSK ऑक्शन से पहले कर रहा है रिलीज़!
इस समय वर्ल्ड कप 2023 अपने आखिरी पड़ाव पर है लेकिन क्रिकेट जगत में आईपीएल से जुड़ी एक खबर ने हलचल मचा दी है। सूत्रों के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है। क्रिकबज के सूत्रों के अनुसार, ये रणनीतिक निर्णय इसलिए लिया जा रहा है क्योंकि स्टोक्स घुटने की सर्जरी के कारण आईपीएल 2024 सीज़न के लिए शायद उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।
पिछले मिनी-ऑक्शन में स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत देकर खरीदा गया था लेकिन वो आईपीएल में चोट के कारण दो ही मैच खेल पाए थे जिससे सीएसके को ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन उनकी कमी जरूर खली। अब उनके बाएं घुटने की सर्जरी होने वाली है और रिकवरी की अवधि दो महीने होने का अनुमान है, ऐसे में हो सकता है कि वो सीएसके के लिए मार्च-मई 2024 आईपीएल सीज़न के लिए उपलब्ध ना हों।
Related Cricket News on Ben stokes csk
-
CSK की जीत में बेन स्टोक्स का क्या रोल था? स्टोक्स ने खुद दिया हंसने वाला जवाब
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है। इस सीजन में बेन स्टोक्स भी चेन्नई की टीम का हिस्सा थे लेकिन वो चोट के चलते केवल दो ही मैच ...
-
संदीप शर्मा की गेंद गायकवाड़ को ऐसी जगह लगी,छूट गई बेन स्टोक्स की हंसी, देखें VIDEO
आईपीएल 2023 के 17वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने कुछ ऐसा किया जो चर्चा का विषय बन गया। ...
-
कल तक 16 करोड़ वापस कर देना, बेन स्टोक्स दूसरी बार हुए फ्लॉप तो ट्विटर पर फैंस ने…
आईपीएल 2023 के छठे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैदान पर उतरे तो सभी ने उम्मीद की थी कि वो इस मैच ...
-
'16 करोड़ में खरीदा 16 गेंद भी ना खेली', 7 रन बनाने वाले बेन स्टोक्स की फैंस ने…
चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए अपने पहले आईपीएल मैच में बेन स्टोक्स बुरी तरह से फेल रहे। राशिद खान की गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने 6 गेंदों में 7 रन बनाए। ...
-
IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी को रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, लिस्ट में एक विकेटकीपर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एमएस धोनी घुटने में दर्द की समस्या का सामना कर रहे हैं। अगर वह फिट नहीं होते तो ऐसे में यह 3 खिलाड़ी उनकी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। ...
-
आईपीएल के शुरूआती चरण में विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे बेन स्टोक्स
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स आईपीएल के शुरूआती चरण में विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे ताकि अपने घुटने की चोट को मैनेज कर सकें ...
-
VIDEO: बेन स्टोक्स ने नेट्स में लगाए लंबे छक्के, IPL से पहले बाकी टीमों की बढ़ी चिंता
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स चेन्नई सुपरकिंग्स के खेमे से जुड़ चुके हैं और उन्होंने नेट प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। स्टोक्स के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है ...
-
3 खिलाड़ी जिन्हें खरीदकर हुआ CSK को करोड़ों का नुकसान, पूरे सीजन नहीं खेला 1 मैच
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में 16.25 करोड़ में इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को खरीदा है। ...
-
16.25 करोड़: 'कप्तानी से लेकर ओपनिंग तक', धोनी को मिला बेन स्टोक्स नाम का ब्रह्मास्त्र
बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को धोनी की टीम चैन्नई सुपर किंग्स ने 16 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदा है। बेन स्टोक्स CSK की ज्यादा से ज्यादा मुश्किलों को खत्म कर सकते हैं। ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08