IPL 2023: 41 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी यूं तो काफी फिट हैं, लेकिन IPL 16 के पहले मैच में धोनी मैदान में थोड़ी तकलीफ में दिखे। अगर धोनी आईपीएल के दौरान कोई मुकाबला मिस करते हैं तो ऐसे में यह 3 खिलाड़ी विकेटकीपर या कप्तान के तौर पर टीम की जिम्मेदारियां संभाल सकते हैं।
डेवोन कॉनवे (Devon Conway)
न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बैटर डेवोन कॉनवे महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए विकेटकीपर की जिम्मेदारियां संभाल सकते हैं। जी हां, कॉनवे एक विकेटकीपर बैटर हैं, लेकिन CSK टीम में धोनी कीपिंग करते हैं जिस वजह से कॉनवे को एक बल्लेबाज़ के तौर पर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया जाता है। पिछले सीजन इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने 7 मैचों में 42 की औसत और 145.66 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 252 रन बनाए थे।
Ms Dhoni Might Not Play Tomorrow #IPL2023 #CSK #MSDhoni #IndianCricket #TeamIndia #MSD pic.twitter.com/S5FpBAbnaU
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) March 30, 2023