Bruce oxenford
VIDEO: बल्लेबाज़ के शॉट ने किया अंपायर को घायल, ब्रूस ऑक्सनफोर्ड को जाना पड़ा बाहर
क्रिकेट के खेल में जितना जोखिम खिलाड़ियों को होता है उतना ही जोखिम मैदान में मौजूद अंपायर्स के लिए भी होता है क्योंकि आजकल बल्लेबाज़ काफी तेज़तर्रार शॉट खेलते हैं ऐसे में खिलाड़ियों के साथ-साथ अंपायर्स के पास भी रिएक्ट करने के लिए बहुत कम सेकेंड का समय होता है। यही कारण है कि आजकल फील्ड पर अंपायर्स अपने बचाव के लिए हाथ में शील्ड पहनकर आते हैं लेकिन कई बार ये शील्ड भी आपका बचाव नहीं कर पाती है। ऑस्ट्रेलिया में चल रहे मार्श कप के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
मार्श कप 2022 के तीसरे मैच में स्क्वेयर लेग पर खड़े अंपायर ब्रूस ऑक्सनफोर्ड (Bruce Oxenford) बुरी तरह से चोटिल हो गए। ये घटना दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और क्वींसलैंड के बीच खेले गए मैच के दौरान देखने को मिली जब माइकल नेसर ने एक करारा शॉट खेला और गेंद सीधा ऑक्सनफोर्ड के घुटने पर जा लगी। इस दौरान उनके हाथ में शील्ड थी लेकिन इस शॉट से ये शील्ड भी उनका बचाव नहीं कर पाई।
Related Cricket News on Bruce oxenford
-
62 साल की उम्र में Bruce Oxenford ने की 'नेक्स्ट लेवल' अंपायरिंग, देखें VIDEO
RCB vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 29 रनों से हरा दिया। इस मैच में ऑनफील्ड अंपायर Bruce Oxenford ने अपनी अंपायरिंग से काफी प्रभावित किया। ...
-
जहां से शुरू हुई थी अंपायरिंग की कहानी, वहीं पर हुई ख़त्म, ब्रूस ऑक्सेनफोर्ड ने किया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट…
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन में हुए आखिरी टेस्ट मैच में अंपायर रहे ब्रूस ओक्सेनफोर्ड ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का ऐलान कर दिया है। ओक्सेनफोर्ड ने अपने 15 साल से भी अधिक ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago