Cricket australia: Cricket News & Match Updates
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2019-20 सीजन के लिए शेड्यूल का किया ऐलान, इन टीमों के खिलाफ करेगी मुकाबला
मेलबर्न, 7 मई | आस्ट्रेलिया में इस वर्ष सितंबर से शुरू होने वाले 2019-20 सीजन में 10 स्थानों पर आठ अंतर्राष्ट्रीय मैच और महिला टी-20 विश्व कप खेला जाएगा।
पुरुष टीम आगामी गर्मियों के सीजन में श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी जबकि महिला टीम टी-20 विश्व कप से पहले श्रीलंका, भारत और इंग्लैंड का सामना करेगी।
यह सभी मैच एडिलेड ओवल, एलन बॉर्डर फील्ड, ब्लंडस्टोन एरिना, द गाबा, जंक्शन ओवल, नॉर्थ सिडनी ओवल, मनूका ओवल, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, पर्थ स्टेडियम और सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे।
जनवरी 1944 के बाद पहली बार ऐसा होगा कि आस्ट्रेलिया डे (26 जनवरी) पर कोई भी मुकाबला नहीं खेल जाएगा।
पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम इस सीजन आस्ट्रेलिया में होने वाली पहली सीरीज में हिस्सा लेगी। यह एक टी-20 त्रिकोणीय सीरीज होगी।
इसके बाद, पाकिस्तान दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगा जिसमें टेस्ट चैम्पियनशिप का भी मुकाबला शामिल होगा। दूसरा मैच एडिलेड में खेला जाएगा, यह दिन-रात का मुकाबला होगा।
न्यूजीलैंड की टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के क्रिकेट ऑपरेशन प्रमुख पीटर रोच ने कहा, "पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला टेस्ट मैच आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप अंक के लिए आस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले पहले मैच होंगे। आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप टेस्ट क्रिकेट को बड़ा करेगा और 2019-2021 खिताब के लिए भाग लेने वाले नौ देशों के लिए प्रत्येक मैच महत्वपूर्ण होगा।"
उन्होंने माना कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की अनुसूची बनाना मुश्किल कार्य है क्योंकि क्रिकेट खेलने वाले अन्य नौ प्रमुख देशों का सीजन भी एक जैसा है। आस्ट्रेलिया के घरेलू सीजन का अंत मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के साथ होगा। Read More...
Related Cricket News for Cricket australia - Tesst
Cricket Australia announces 2019-20 summer schedule
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के महिला-पुरुष क्रिकेट को मिलाने को लेकर BCCI ने दिया बड़ा बयान
आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर ब्रूस यार्डली का हुआ निधन
WATCH ऑस्ट्रेलिया का यह बल्लेबाज हुआ अनोखे तरीके से आउट, देखकर हैरत होगी आपको
हिली, कमिंस को मिले आस्ट्रेलिया क्रिकेट के सर्वोच्च पुरस्कार
वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लिया बड़ा फैसला, ये दो दिग्गज बन सकते हैं मेंटर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहला ऑस्ट्रेलिया की बड़ी चाल, अचानक इस बल्लेबाज को किया टीम में शामिल
IND vs AUS: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया पहनेगी 33 साल पुरानी जर्सी, देखें
रिपोर्ट, सिडनी टेस्ट (चौथा दिन): भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
Nathan Lyon lone Kangaroo in Cricket Australia's Test Team of the Year
Cricket Australia warns MCG fans against racist chants
Eddings promoted as new CA chairman
वार्नर, स्मिथ, बैनक्रॉफ्ट को लेकर एसीए का आया चौकाने वाला बयान, जानिए
Cricket Australia accused of creating cheating culture
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago
-
- 6 days ago