Advertisement
Cricket test match between india: Cricket News & Match Updates
Advertisement
92 साल में पहली बार भारत जीत के शिखर पर
Cricket Test Match Between India: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम इन दिनों शिखर पर है। फॉर्मेट चाहे कोई भी हो टीम इंडिया का परचम बुलंद है। बीते कुछ महीनों में वनडे विश्व कप उप-विजेता और टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद अब 'मैन इन ब्लू' टेस्ट क्रिकेट में भी छा गई है। चेपॉक में बांग्लादेश को धूल चटाने वाली रोहित ब्रिगेड ने 92 वर्षों के बाद एक बेहद खास रिकॉर्ड अपने नाम किया, जिससे टीम ऑल-फॉर्मेट में दमदार लय में नजर आ रही है।
दो टेस्ट मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट में 280 रन से हराया। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद भारत ने इतिहास रच दिया। 580 मैचों और 92 वर्षों के बाद टीम इंडिया ने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में हारने वाले मैच से ज्यादा जीतने वाले टेस्ट मैच का रिकॉर्ड बनाया है।
भारत ने अब टेस्ट मैचों में 179 मैच जीते हैं और 178 मैच हारे हैं। यह भारत के टेस्ट इतिहास में पहला मौका है जब उनका जीत का आंकड़ा हार से अधिक हुआ है। भारत अब उन पांच टीम में शामिल है, जिनका पुरुष टेस्ट में जीत-हार का पॉजिटिव रिकॉर्ड है। Read More...
Related Cricket News for Cricket test match between india - Tesst
IND vs BAN 2nd Test: कानपुर टेस्ट के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, जान लीजिए किसे-किसे मिली जगह
Cricket Test Match Between India: बांग्लादेश के खिलाफ रविवार को पहले टेस्ट में जीत के तुरंत बाद, बीसीसीआई ने दूसरे टेस्ट के लिए अपरिवर्तित टीम की घोषणा की, जो 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होगा।
By IANS News • 2 years ago
मैं इस वापसी को हर दिन सेलीब्रेट कर रहा हूं : ऋषभ पंत
Cricket Test Match Between India: चोट के दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में शानदार शतक लगाया और शुभमन गिल के साथ शतकीय साझेदारी की जिसकी बदौलत भारत ने मेहमान टीम को 280 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
By IANS News • 2 years ago
IND vs BAN 1st Test: चेपॉक में जीत के बाद क्या बोले रोहित शर्मा, भारत ने बांग्लादेश को 280 रन से हराया है मैच
Cricket Test Match Between India: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट के चौथे दिन रविवार को 280 रन के बड़े अंतर से हराने के बाद इस जीत को महत्वपूर्ण करार दिया।
By IANS News • 2 years ago
गिल और पंत के शतक, अश्विन के तिहरे झटकों से भारत ने बांग्लादेश पर कसा शिकंजा
Cricket Test Match Between India: शुभमन गिल और ऋषभ पंत के शानदार शतकों तथा ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के तीन झटकों की मदद से भारत ने चेपॉक में पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को बांग्लादेश पर अपना शिकंजा कस दिया। भारत ने अपनी दूसरी पारी 287/4 पर घोषित कर बांग्लादेश के सामने 515 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।
By IANS News • 2 years ago
आगे बढ़ने से मत डरो', शास्त्री ने विराट कोहली से ऐसा क्यों कहा?
Cricket Test Match Between India: भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को बल्लेबाजी के दौरान स्पिनरों के खिलाफ अपने पैरों का इस्तेमाल करने और हवाई शॉट खेलने से नहीं डरना चाहिए।
By IANS News • 2 years ago
शाकिब अल हसन बने सबसे उम्रदराज बांग्लादेशी टेस्ट क्रिकेटर
Cricket Test Match Between India: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला रोमांचक नजर आ रहा है। दोनों ही टीमों के गेंदबाजों को पिच से खूब मदद मिल रही है, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने भी दमखम दिखाया और मैच में पकड़ मजबूत रखी। इस बीच शाकिब अल हसन के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हुआ।
By IANS News • 2 years ago
पंत और गिल क्रीज पर, तीसरे दिन लंच तक भारत का मजबूत स्कोर: 205/3
Cricket Test Match Between India: टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच चेपॉक में एक रोमांचक टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बीते दो दिन गेंदबाजों को खूब मदद और विकेट की झड़ी देखने को मिली लेकिन कुछ भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार पारी खेली। तीसरे दिन लंच तक भारत ने दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 205 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम ने 432 रनों की बढ़त बना ली है।
By IANS News • 2 years ago
बुमराह का चौका,बांग्लादेश 149 पर ढेर,भारत को 308 रन की बढ़त (लीड-1)
Cricket Test Match Between India: जसप्रीत बुमराह (50 रन पर 4 विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को चायकाल के बाद पहली पारी में 149 रन पर समेट दिया। भारत को पहली पारी में 227 रन की भारी भरकम बढ़त मिली लेकिन उसने फॉलोआन न कराकर दूसरी पारी में खेलने का फैसला किया और दूसरे दिन स्टंप्स तक तीन विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं। भारत के पास अब कुल 308 रन की बढ़त हो गयी है।
By IANS News • 2 years ago
आकाश दीप का विदेशी जमीन पर प्रदर्शन उसे महान गेंदबाजों की श्रेणी में खड़ा करेगा: मनोज तिवारी
Cricket Test Match Between India: पूर्व भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी ने तेज गेंदबाज आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी कौशल के लिए प्रशंसा की और कहा कि जब दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज विदेशी परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करेगा, तो वह कुछ महान गेंदबाजों की श्रेणी में खड़ा होगा।
By IANS News • 2 years ago
बुमराह का चौका,भारत ने बांग्लादेश को 149 पर समेटा
Cricket Test Match Between India: जसप्रीत बुमराह (50 रन पर 4 विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को चायकाल के बाद पहली पारी में 149 रन पर समेट दिया। भारत को पहली पारी में 227 रन की भारी भरकम बढ़त मिली लेकिन उसने फॉलोआन न कराकर दूसरी पारी में खेलने का फैसला किया।
By IANS News • 2 years ago
बुमराह, जडेजा और सिराज की घातक गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश चायकाल तक 112/8
Cricket Test Match Between India: चेन्नई, 20 सितंबर (आईएएनएस) । जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने और विकेट चटकाए, जिससे भारत ने शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहले टेस्ट के दूसरे दिन चाय के समय बांग्लादेश का स्कोर 36.5 ओवर में 112/8 कर दिया।
By IANS News • 2 years ago
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement