Dane vilas
Advertisement
VIDEO : चमत्कार को नमस्कार! इस कैच को आप भी करेंगे सलाम
By
Shubham Sharma
June 20, 2022 • 15:11 PM View: 1202
टी-20 ब्लास्ट के एक नॉर्थ ग्रुप मुकाबले में लंकाशायर ने नॉटिंघमशायर को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए नॉटिंघमशायर की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए और लंकाशायर के सामने 180 रन का टारगेट रखा जिसे डेन विलास की कप्तानी वाली टीम ने 18.2 ओवर में ही हासिल कर लिया।
इस मैच में वैसे तो बल्लेबाजों और गेंदबाज़ों ने जमकर वाहवाही बटोरी लेकिन इस मैच में एक ऐसा कैच भी देखने को मिला जो शायद फैंस को आज से पहले कभी देखने को नहीं मिला होगा। ये कैच किसी और ने नहीं बल्कि लंकाशायर के कप्तान और विकेटकीपर डेन विलास ने पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।
Advertisement
Related Cricket News on Dane vilas
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08
Advertisement