Danish kaneria: Cricket News & Match Updates
'अंबाती रायुडू का करियर भी इसी तरह खत्म हुआ था, संजू सैमसन कितना सहन करेगा? '
साल 2015 में इंटरनेशनल लेवल पर डेब्यू करने वाले संजू सैमसन (Sanju Samson) ने अब तक भारत के लिए केवल 11 वनडे और 16 टी20 मैच खेले हैं। संजू सैमसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बेंच किया गया। इसके बाद पहले वनडे मैच में उन्होंने 36 रन बनाए इसके बावजूद उन्हें प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया। संजू सैमसन की अनदेखी पर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने रिएक्शन दिया है।
अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए दानिश कनेरिया ने कहा, 'एक खिलाड़ी कितना सहन कर सकता है? वह पहले से ही बहुत कुछ सहन कर चुका है। उसे जहां भी मौका मिलता है वो स्कोर करता है। हम एक अच्छे खिलाड़ी को खो देंगे क्योंकि उसे टीम में सिलेक्शन और नॉन सिलेक्शन की यातना का सामना करना पड़ रहा है। हर कोई उनके स्ट्रोक्स को एक्स्ट्रा कवर, कवर और खासकर पुल शॉट्स को देखना चाहते हैं।' Read More...