Dc vs mi news
लगातार 21 मेडेन ओवर डालने वाले 'बापू' के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर
18 जनवरी। एक टेस्ट मैच में लगातार 21 मेडेन ओवर डालने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले पूर्व भारतीय टेस्ट आलराउंडर रमेशचंद्र गंगाराम 'बापू' नाडकर्णी के निधन पर क्रिकेट जगत ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है। नाडकर्णी बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्पिनर थे। उन्होंने 1955 से लेकर 1968 तक भारत के लिए 41 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 1414 रन बनाने के अलावा 88 विकेट भी हासिल किए थे।
नाडकर्णी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था।
अबतक के सबसे किफायती गेंदबाज रहे नाडकर्णी ने अपने टेस्ट करियर में 9165 गेंदें फेंकी, जिसमें उन्होंने केवल 2559 रन ही खर्च किए थे।
नाडकर्णी ने 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले गए टेस्ट मैच में लगातार 21 मेडेन ओवर गेंदबाजी की थी।
उन्होंने उस मैच में कुल 32 ओवर फेंके थे, जिसमें से 27 ओवर मेडेन थे। उन्होंने इन 32 ओवरों में केवल पांच रन ही दिए थे। उन्हें हालांकि कोई विकेट नहीं मिला था।
नाडकर्णी के निधन पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से लेकर क्रिकेटर सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर सहित कई क्रिकेटरों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
वेंकैया ने नाडकर्णी निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, "शानदार क्रिकेटर और आलराउंडर बापू नाडकर्णी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में लगातार 21 मेडेन ओवर फेंकने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। मेरी संवदेनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति है।"
सुनील गावस्कर ने कहा, "कई दौरों में सहायक प्रबंधक के रूप में साथ आए। वह बहुत ही प्रोत्साहित करने वाले थे। उनका प्रिय वाक्य था 'छोड़ो मत'। वह ²ढ़ क्रिकेटर थे, जिन्होंने तब खेला जब दस्ताने और थाई पैड अच्छे नहीं होते थे, गेंद लगने से बचाने के लिए सुरक्षा उपकरण नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद वह 'छोड़ो मत पर विश्वास करते थे।'
सचिन ने लिखा, "बापू नाडकर्णी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। मैं उनके लगातार 21 मेडेन ओवर कराने के रिकॉर्ड को सुनकर बड़ा हुआ। मेरी संवदेनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति है।"
बीसीसीआई ने ट्विटर पर उनकी पोस्ट करते हुए लिखा, "बीसीसीआई बापू नाडकर्णी के निधन पर शोक व्यक्त करता है।"
उनके अलावा, मोहम्म्मद कैफ, रविचंद्रन अश्विन, रवि शास्त्री, अनिल कुंबले और वीवीएस लक्ष्मण ने भी नाडकर्णी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, "क्रिकेट जगत के रत्न, ऑलराउंडर नाडकर्णी ने कल दुनिया को अलविदा कह दिया। आपने टेस्ट मैच में लगातार 21 मेडेन ओवर फेंकने का जो वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया, उसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया। आपके बिना क्रिकेट जगत स्वयं को सदैव अधूरा महसूस करेगा। विनम्र श्रद्धांजलि।"
Related Cricket News on Dc vs mi news
-
राशिद खान ने किया कमाल, बिग बैश लीग में ली हैट्रिक, ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी से मचाई खलबली
8 जनवरी। बिग बैश लीग में राशिद खान ने कमाल कर दिया है। एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलते हुए राशिद खान ने सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ मैच के दौरान अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया और हैट्रिक ...
-
रणजी ट्रॉफी 2020 : मैदान में अचानक आये सांप, फिर इन जांबाजों ने दरियादिली दिखाकर पकड़ा !
6 जनवरी मुंबई,| मेजबान मुंबई और कर्नाटक के बीच यहां बांद्रा कुरला कॉम्पलेक्स में खेले गए रणजी ट्रॉफी मैच के तीसरे दिन मैदान पर सांप मिलने के कारण खेल को कुछ समय के लिए रोक देना ...
-
क्या 2020 में भी दर्शकों को 'लुभाने' में सफल होगा टेस्ट क्रिकेट?
नई दिल्ली, 2 जनवरी| केपटाउन में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका तथा सिडनी में आस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले मैचों के साथ 2020 में टेस्ट क्रिकेट का आगाज होने जा रहा है। हर ...
-
आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले वेस्टइंडीज टीम को झटका, यह दिग्गज बाहर !
सेंट जोन्स (एंटीगा), 2 जनवरी | वेस्टइंडीज ने आयरलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए जेसन होल्डर को आराम दिया है। आईसीसी की वेबसाइट ने ...
-
U 19 वर्ल्ड कप जीताने वाले खिलाड़ी को 1 साल के लिए किया गया बैन, नीतीश राणा -…
नई दिल्ली, 2 जनवरी | दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के लोकपाल न्यायाधीश (सेवानिवृत) बद्र दुरेज अहमद ने जूनियर स्तर पर उम्र संबंधी गड़बड़ी करने के मामले में मनजोत कालरा को एक साल के ...
-
साल 2019 में बने ये रिकॉर्ड जो रहे बेहद ही अनोखे और दिलचस्प !
साल 2019 बेहद ही शानदार रहा। क्रिकेट की दुनिया में कई रिकॉर्ड्स बने जो बेहद ही दिलचस्प रहे तो वहीं कुछ रिकॉर्ड्स ऐसे भी रहे जो बेहद ही अनोखे रहे। इन रिकॉर्ड्स ने एक बार ...
-
ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज मार्क वॉ ने कहा, इस खिलाड़ी के कारण बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच नहीं जीत सकती…
27 दिसंबर। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क वॉ का मानना है कि स्पिनर मिशेल सैंटनर के खराब प्रदर्शन के कारण न्यूजीलैंड टीम को यहां मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट गंवाना पड़ सकता है। ...
-
दृष्टिहीन महिला क्रिकेट: कर्नाटक को हराकर ओडिशा ने जीता खिताब !
नई दिल्ली, 19 दिसम्बर | ओडिशा ने गुरुवार को यहां सिरी फोर्ट के डीडीए स्पोर्ट्स काम्पलेक्स मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में कर्नाटक को 87 रनों से हराकर पहला समर्थनम ²ष्टिहीन महिला राष्ट्रीय टी-20 ...
-
धमाकेदार पारी खेलने के बाद विराट कोहली ने कहा, एक प्रारूप का विशेषज्ञ नहीं बनना चाहता!
हैदराबाद, 7 दिसम्बर | राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 94 रन बनाए। उनकी इस पारी के दो ...
-
एंड्रयू बालर्बिनी क्रिकेट के तीनों प्रारूप में करेंगे आयरलैंड की कप्तानी
डबलिन, 30 नवंबर | दाएं हाथ के बल्लेबाज एंड्रयू बालर्बिनी को आयरलैंड की टी-20 टीम का कप्तान नियुक्त किया है। वह गैरी विल्सन का स्थान लेंगे। इसी के साथ एंड्रयू तीनों प्रारूप में आयरलैंड के ...
-
सच्चे क्रिकेट प्रशंसकों से प्रेरित कैम्पेन लॉन्च किया गया
मुंबई, 20 नवंबर | सोनी पिक्चर्स नेटवर्क ने सच्चे क्रिकेट प्रशंसकों से प्रेरणा लेते हुए 'लव फॉर क्रिकेट नोज नो बाउंड्री' (क्रिकेट के लिए प्यार सीमाएं नहीं जानता) नामक कैम्पेन लॉन्च किया है। सोनी के ...
-
WATCH अपने साथी बल्लेबाज की गलती देख मैदान पर ही डांटने लगे कप्तान बाबर आजम, देखिए !
5 नवंबर। स्टीवन स्मिथ (नाबाद 80) के करियर के तीसरे अर्धशतक की मदद से मेजबान आस्ट्रेलिया ने मंगलवार को यहां मनुका ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पाकिस्तान को सात विकेट ...
-
देवधर ट्रॉफी का खिताब इंडिया B के नाम, इंडिया C को मिली 51 रनों से हार, शाहबाज नदीम…
रांची, 4 नवंबर, 4 नवंबर | बाएं हाथ के लेफ्ट आर्म स्पिनर शाहबाज नदीम (32 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंडिया-बी ने देवधर ट्रॉफी के फाइनल में सोमवार को इंडिया-सी ...
-
इस बल्लेबाज ने खेली तूफानी पारी, 45 चौके जमाकर बनाए अकेले 345 रन, बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड !!
4 अक्टूबर। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ब्राइस स्ट्रीट ने ऑस्ट्रेलियन सेकेंड XI टूर्नामेंट में धमाकेदार पारी खेल हर किसी को हैरत में डाल दिया है। सेकेंड XI टूर्नामेंट में ब्राइस स्ट्रीट ने 345 रनों की पारी विक्टोरिया के... ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41