Dcw vs miw
VIDEO: WPL में शफाली वर्मा ने मचाई तबाही, एक ओवर में मार दिए 22 रन
दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार, 15 फरवरी को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम 19.1 ओवर में 164 रन पर ढेर हो गई और जवाब में आखिरी बॉल पर दिल्ली कैपिटल्स ने ये मैच 2 विकेट से जीत लिया।
इस मैच में दिल्ली के लिए ओपनर शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 18 गेंदों में 43 रन बनाए। इन 43 रनों में से 22 रन तो उन्होंने एक ही ओवर में बना दिए। 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम को शेफाली ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने पावर-हिटिंग का शानदार प्रदर्शन करते हुए साइका इशाक द्वारा फेंके गए पारी के दूसरे ही ओवर में 22 रन ठोक डाले।
Related Cricket News on Dcw vs miw
-
WPL 2025: आखिरी बॉल पर दिल्ली ने छीनी मुंबई से जीत, शफली और निक्की DCW के लिए चमके
दिल्ली कैपिटल्स की वुमेंस टीम ने वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। पहले मैच में उन्होंने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हरा दिया। ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago