Delhi capitals
आईपीएल 2019 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने नई जर्सी किया लांच, देखिए कैसी है?
23 फरवरी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने लीग के 12वें संस्करण के शुरू होने से पहले शनिवार को अपनी नई आधिकारिक जर्सी लांच की। टीम की नई जर्सी लाल और नीले रंग की है। लाल रंग आक्रामकता, ऊर्जा, जुनून, शक्ति और ²ढ़ संकल्प को दर्शाता है जबकि नीला रंग गहराई, स्थिरता, ज्ञान, आत्मविश्वास और विश्वास को दशार्ता है।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस अवसर पर कहा, "हम दिल्ली की नई जर्सी पहनने में बहुत गर्व महसूस करते हैं। ब्रांड का नया रूप इस सीजन में खिताब जीतने की हमारी नई उम्मीदों को पूरा करता है। दिल्ली की टीम से जुड़े हर किसी के लिए यह एक रोमांचक समय है। मुझे यकीन है कि प्रशंसक नए नीले और लाल रंग में टीम का समर्थन करना पसंद करेंगे।"
दिल्ली कैपिटल्स ने जर्सी लॉन्च के मौके पर वीडियो भी जारी किया जिसमें टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चुनौती देते नजर आ रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने इस वीडियो को ट्विटर पर भी पोस्ट की है। ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के जरिए दिल्ली फ्रेंचाइजी की नई जर्सी को फैंस के सामने पेश किया गया है। वीडियो में दिल्ली की नई जर्सी पहने पंत चेन्नई के धोनी को चुनौती देते नजर आ रहे हैं जिसमें वह कह रहे हैं, 'माही भाई, तैयार हो जाओ, खेल दिखाने आ रहा हूं'।"
23 मार्च से शुरू हो रहे लीग के 12वें संस्करण में दिल्ली को अपना पहला मुकाबला 24 मार्च को मुंबई इंडियंस से खेलना है।
Yeh rahi #NayiDilliKiNayiJersey #DelhiIsBlue#ThisIsNewDelhi #DelhiCapitals pic.twitter.com/G5DgdsGowj
Related Cricket News on Delhi capitals
-
दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL 2019 खेलने को लेकर शिखर धवन ने दिया बड़ा बयान
18 फरवरी,(CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले वह 2008 में दिल्ली की टीम का हिस्सा थे। उस सीजन में धवन ने ...
-
आईपीएल ऑक्शन 2019 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस खिलाड़ी को खरीदने पर लगा सकती है पैसा, जानिए
18 दिसंबर। आईपीएल ऑक्शन 2019 का आगाज जयपुर में कुछ ही समय में होने वाला है। सभी फ्रेंचाइजी अपनी रणनीति को लेकर ऑक्शन हॉल में पहुंच रही है। PL 2019 Auction: इन 9 खिलाड़ियों का बेस ...
Cricket Special Today
-
- 31 Mar 2026 02:55
-
- 26 Mar 2026 10:04