Devon conway: Cricket News & Match Updates
डेवोन कॉन्वे ने तोड़ा सौरव गांगुली का 25 साल पुराना रिकॉर्ड,2017 में साउथ अफ्रीका छोड़कर गए थे न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे (Devon Convey) ने अपने डेब्यू टेस्ट में शतक जड़कर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद कहा कि अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए समय चाहिए। कॉन्वे ने लॉडर्स के मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में नाबाद 136 रनों की पारी खेली। उनसे पहले गांगुली ने 1996 में इंग्लैंड दौरे के दौरान लॉडर्स में अपने डेब्यू टेस्ट के दौरान 131 रनों की पारी खेली थी।
कॉन्वे और गांगुली के अलावा चार अन्य बल्लेबाज भी लॉडर्स में अपने डेब्यू टेस्ट में शतक लगा चुके हैं। कॉन्वे लॉर्डस के ऐतिहासिक मैदान पर अपने डेब्यू मैच में शतक जड़ने वाले तीसरे विदेशी बल्लेबाज बने। उनसे पहले हैरी ग्राहम (1893) और सौरव गांगुली (1996) ये कारनामा कर चुके हैं। Read More...