Dharamvir pal
Advertisement
VIDEO: Jos Buttler ने जीता दिल, India के व्हीलचेयर प्लेयर से मिलकर दिया ऑटोग्राफ और फिर इस लिए साथ ले गए बैट
By
Nishant Rawat
January 22, 2025 • 13:18 PM View: 688
Jos Buttler Video: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा जिससे पहले इंग्लिश कैप्टन जोस बटलर (Jos Buttler) का एक दिल छूने वाला वीडियो सामने आया है। दरअसल, इंग्लैंड के कप्तान जोस वायरल वीडियो में व्हीलचेयर पर बैठे एक भारतीय खिलाड़ी से मुलाकात करके उन्हें अपना ऑटोग्राफ देते कैमरे में कैद हुए हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, कोलकाता में होने वाले टी20 मुकाबले से पहले जोस बटलर भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेटर धर्मवीर पाल से मुलाकात करते नज़र आए। यहां इंग्लिश कैप्टन ने धर्मवीर पाल को एक बैट पर अपना ऑटोग्राफ दिया, जिसके बाद वो धर्मवीर पाल का वहीं बैट अपने साथ लेकर चले गए।
Advertisement
Related Cricket News on Dharamvir pal
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement