Dhruv jurel: Cricket News & Match Updates
ENG vs IND 5th Test: बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI, ओवल टेस्ट में Karun Nair और Prasidh Krishna को मिलेगा मौका
India Probable Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला (ENG vs IND 5th Test) गुरुवार, 31 जुलाई से केनिंग्टन ओवल, लंदन में खेला जाएगा जिसके लिए टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में एक नहीं, बल्कि चार बड़े बदलाव कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ये मुकाबला नहीं खेलेंगे जिन्हें वर्कलोड के कारण आराम दिया जा सकता है।
एक्सप्रेस स्पोर्ट्स की माने तो टीम इंडिया अनुभवी बल्लेबाज़ करुण नायर को इंग्लैंड टूर पर एक और मौका देने के मन में है और उन्हें शार्दुल ठाकुर की जगह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया जा सकता है। गौरतलब है कि 33 वर्षीय करुण को लंबे समय बाद टीम इंडिया में शामिल किया गया था, जिसके बाद उन्हें तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के शुरुआती 3 मैच खेलने को मिले, हालांकि यहां वो कुछ कमाल नहीं कर पाए और उन्होंने 6 इनिंग में सिर्फ 131 रन जोड़े। Read More...