Digvesh rathi notebook celebration: Cricket News & Match Updates
'नोटबुक सेलिब्रेशन' ही क्यों करते हैं दिग्वेश राठी? IPL के बीच BCCI से सस्पेंड होने वाले गेंदबाज़ ने खुद दिया जवाब
Digvesh Rathi Video: लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के 25 वर्षीय स्पिनर दिग्वेश राठी (Digvesh Rathi) विकेट चटकाने के बाद नोटबुक सेलिब्रेशन (Digvesh Rathi Notebook Celebration) करते हैं जिस वज़ह से BCCI ने उन्हें IPL 2025 के दौरान कई डिमेरिट पॉइंट्स दिए। आलय ये रहा है कि दिग्वेश पर मौजूदा सीजन के दौरान 9.37 लाख रुपये का जुर्माना लग गया है और उन्हें एक मैच से सस्पेंड भी किया गया। यही वज़ह है फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर दिग्वेश विपक्षी खिलाड़ियों को आउट करने के बाद ये नोटबुक सेलिब्रेशन करते क्यों हैं? अगर आपको भी इस सवाल का जवाब जानना है तो बता दें कि खुद दिग्वेश ने इसका जवाब दिया है।
दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स के आधिकारिक एक्स अकाउंट से दिग्वेश राठी का एक वीडियो साझा किया गया है जिसमें एक फैन दिग्वेश से उनके नोटबुक सेलिब्रेशन की शुरुआत कहां से हुई, ये सवाल करता देखा जा सकता है। यहां दिग्वेस जवाब देते हुए कहते हैं, 'शुरुआत ये है कि, जब भी कोई टूर्नामेंट होता है मैं उसमें एक नोटबुक लेकर जाता हूं। मुझे उस नोटबुक में सभी के नाम लिखने हैं।' Read More...
Related Cricket News for Digvesh rathi notebook celebration - Tesst
VIDEO: आकाश सिंह ने BCCI से लिए पंगे, दिग्वेश राठी हुए सस्पेंड तो जोस बटलर को Out करके किया नोटबुक सेलिब्रेशन
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16