Dinesh karthik: Cricket News & Match Updates
अब 'गब्बर' का क्या होगा ? किशन के 210 रनों के बाद कार्तिक का बड़ा बयान
अब से लगभग नौ महीने बाद भारत में वनडे विश्व कप होने वाला है और बांग्लादेश के खिलाफ डबल सेंचुरी लगाकर ईशान किशन ने दिखा दिया है कि वो वनडे क्रिकेट में भी ओपनिंग करने के लिए तैयार हैं। किशन ने तीसरे और आखिरी वनडे में 131 गेंदों पर 210 रनों की तूफानी पारी खेली और भारत को 400 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। किशन के उदय के बाद अब शिखर धवन का क्या होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन इसी बीच दिनेश कार्तिक ने एक बड़ा बयान आया है।
ईशान के शामिल होने से भारत की वनडे टीम में दो ओपनिंग स्लॉट के लिए चार खिलाड़ी होड़ में हैं। शिखर धवन, शुभमन गिल और ईशान को छोड़कर रोहित शर्मा निश्चित रूप से ओपनिंग करेंगे। बांग्लादेश सीरीज में बल्ले से खराब प्रदर्शन करने वाले शिखर धवन इस होड़ में थोड़ा पिछड़ गए हैं और अब तो कार्तिक को ऐसा लगता है कि शायद धवन को घर में होने वाली श्रीलंका सीरीज के लिए भी वनडे टीम में ना चुना जाए। Read More...