Dp world
वर्ल्ड कप क्वालीफायर: प्रजापति के शतक पर विलियम्स का शतक पड़ा भारी, ZIM ने OMAN को सुपर 6 में 14 रन से दी मात
ज़िम्बाब्वे ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 में सुपर 6 के पहले मैच में सीन विलियम्स (Sean Williams) के शतक की मदद से ओमान को 14 रन से हरा दिया। इस मैच में ओमान की तरफ से सलामी बल्लेबाज कश्यप प्रजापति (Kashyap Prajapati) ने भी शतकीय पारी खेली थी लेकिन वो जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। इस मैच में ओमान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था।
ज़िम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 332 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सीन विलियम्स के बल्ले से निकले। उन्होंने 103 गेंद में 14 चौको और 3 छक्कों की मदद से 142 रन की शतकीय पारी खेली। ये टूर्नामेंट में उनका तीसरा शतक है। उनके अलावा ल्यूक जोंग्वे ने 28 गेंद में 4 चौको की मदद से नाबाद 43 रन का योगदान दिया। वहीं सिकंदर रजा ने 49 गेंद में 6 चौको की मदद से 42 रन की पारी खेली। विलियम्स ने उनके साथ 102 (94) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। ओमान की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट फैयाज बट ने लिए। वहीं बिलाल खान, कलीमुल्लाह और कप्तान जीशान मकसूद को एक-एक विकेट मिला।
Related Cricket News on Dp world
-
शिखर धवन की हो सकती है भारतीय टीम में वापसी, इस टूर्नामेंट के लिए मिल सकती है कप्तानी…
बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन ने आखिरी बार इंटरनेशनल मैच वनडे में भारत के लिए दिसंबर 2022 में बांग्लादेश दौरे के दौरान खेला था। ...
-
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ अश्विन ने कोहली को लेकर किया खुलासा, कहा- मुझे एक…
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच काफी रोमांचक मैच हुए था। इस मैच में विराट कोहली ने शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलवाई थी। ...
-
'PAK vs ' मोहम्मद आमिर ने कर दी भविष्यवाणी, बोले - इन दोनों टीमों के बीच होगा वर्ल्ड…
पाकिस्तानी गन गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर ने भविष्यवाणी करते हुए उन दो टीमों का चुनाव किया है जो इस साल वनडे वर्ल्ड 2023 का फाइनल खेल सकती है। ...
-
'जो कारनामा युवराज सिंह ने साल 2011 में किया था वो अब रविंद्र जडेजा करेंगे'
कृष्णमाचारी श्रीकांत (Krishnamachari Srikkanth) का मानना है कि इस साल इंडियन टीम वर्ल्ड कप 2023 टूर्नामेंट जीतने की बड़े दावेदार है। ...
-
ऋषभ पंत ने भीषण कार दुर्घटना के बाद सोशल मीडिया पर बदला बायो, लिख डाली 'दूसरी जन्मतिथि'
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले साल दिसंबर में गंभीर कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। ...
-
PCB पर भड़के वसीम अकरम, वेन्यू चेंज करने पर बोले- 'जो कर नहीं सकते वो बोलो मत'
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने पीसीबी को घेरा है। वसीम अकरम का मानना है कि पाकिस्तान को अपने तय शेड्यूल के अनुसार ही वर्ल्ड कप में मैच खेलने चाहिए। ...
-
ODI World Cup Qualifiers: विश्व कप क्वालीफाइंग में श्रीलंका व जिम्बाबवे का दावा सबसे मजबूत
ODI World Cup Qualifiers, Super Sixes: आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 क्वालीफायर का ग्रुप चरण समाप्त हो गया है, इसमें श्रीलंका और जिम्बाब्वे आगे चल रहे हैं। सुपर सिक्स चरण गुरुवार से शुरू हो ...
-
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्व कप में भारत से भिड़ने को लेकर उत्साहित
ICC Men's Cricket World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस 8 अक्टूबर को चेन्नई में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के शुरुआती मैच में मेजबान भारत से भिड़ने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा ...
-
Jasprit Bumrah Update: वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल आया, बुमराह से जुड़ी अच्छी खबर भी आ गई
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल सामने आ चुका है, जिसके साथ-साथ भारतीय टीम के गन गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह से भी जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है। ...
-
'मुझे पता था धोनी फाइनल में युवराज से पहले आएगा', मुरलीधरन का बड़ा खुलासा
मुथैय्या मुरलीधरन ने वर्ल्ड कप 2011 को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि उन्हें पहले ही पता था कि फाइनल में एमएस धोनी युवराज सिंह से पहले बल्लेबाजी के लिए आएंगे। ...
-
2023 वर्ल्ड कप में कौन सा बॉलर लेगा सबसे ज्यादा विकेट, सुनिए सहवाग और मुरलीधरन की भविष्यवाणी
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल का ऐलान होने के साथ ही भविष्यवाणियों का दौर भी शुरू हो चुका है। मुथैय्या मुरलीधरन और वीरेंद्र सहवाग ने उन गेंदबाजों को चुना है जो इस टूर्नामेंट ...
-
World Cup 2023: चिन्नास्वामी नहीं, इस मैदान पर खेलने को बेताब हैं विराट कोहली; सुन लीजिए वजह
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। इस टूर्नामेंट का आयोजान 5 अक्टूबर से 10 नवंबर तक किया जाएगा। ...
-
तुम थोड़ा झूठ... मुथैया मुरलीधरन ने सेमीफाइनल के लिए नहीं चुनी श्रीलंकाई टीम; सहवाग ने ले लिये मजे
मुथैया मुरलीधरन ने उन चार टीमों का चुनाव किया है जो उनके अनुसार भारत में अक्टूबर-नवंबर में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल तक पहुंच सकती है। ...
-
वानखेड़े या ईडन गार्डन? भारत सेमीफाइनल में पहुंचा तो यहां खेला जाएगा महामुकाबला
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल की घोषणा हो गई है। इस साल यह टूर्नामेंट भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा। ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago