Dp world
धोनी की धीमी बल्लेबाजी की आलोचना पर भड़के कप्तान कोहली, ऐसे किया अपने महान खिलाड़ी का बचाव
28 जून। एक अच्छा कप्तान वही होता है, जो हर स्थिति में अपने खिलाड़ियों के साथ खड़ा होता है। विराट कोहली, उसी जमात में खड़े दिखाई देते हैं। कोहली ने हमेशा अपने खिलाड़ियों का बचाव किया है। चाहें वह महेंद्र सिंह धोनी हों या फिर हार्दिक पांड्या, कोहली ने हमेशा आगे आकर अपने साथियों के हितों की रक्षा की है।
अफगास्तिान के साथ हुए कठिन मैच में धोनी ने 52 गेंदों पर मुश्किल से 28 रन बनाए थे। उनकी धीमी बल्लेबाजी की सचिन तेंदुलकर तक ने आलोचना की थी लेकिन कप्तान अपने इस अनुभवी साथी के साथ खड़े दिखे। धोनी ने जब वेस्टइंडीज के खिलाफ जब 62 गेंदों पर नाबाद 56 रन बनाए तो कोहली ने उनकी इस पारी और टीम में बतौर सीनियर उनकी 'भीष्म' जैसी भूमिका की सबको याद दिलाई।
यह वह मैच था, जब भारत को अधिक से अधिक रनों की जरूरत थी। विकेट पर जीवनदान पाकर टिके धोनी के सामने टीम को सम्मानजनक योग देने की चुनौती थी, जिसे उन्होंने बखूबी स्वीकार किया और ओसाने थॉमस द्वारा फेंके गए अंतिम ओवर में दो छक्कों और एक चौके की मदद से 16 रन जुटाकर भारत को 268 रनों तक पहुंचाया।
भारत ने यह मैच 125 रनों से जीता। इसमें गेंदबाजों की अधिक अहम भूमिका रही लेकिन कप्तान के मुताबिक धोनी ने जो किया, वह वही कर सकते थे। कप्तान से जब इस मैच और टूर्नामेंट में धोनी की भूमिका के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "धोनी के पास अपार अनुभव है। विकेट पर वह जो चाहते हैं, करते हैं। उन्होंने भारतीय पारी के बाद साफ कर दिया था कि इस विकेट पर 268 जीत हासिल करने के लिए एक अच्छा स्कोर है। हुआ भी वही। हमारे गेंदबाजों ने 143 रनों पर ही वेस्टइंडीज का पुलिंदा बांध दिया।"
कप्तान ने भी इस मैच में 72 रनों की अहम पारी खेली और मैन ऑफ द मैच चुने गए लेकिन उनके मुताबिक धोनी की पारी और हार्दिक पांड्या (46) के साथ उनकी साझेदारी इस मैच का टर्निग प्वाइंट साबित हुई। कोहली ने कहा, "हमारे पास कुछ ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो हालात के मुताबिक खेल सकते हैं। धोनी उन्हीं में से एक हैं। वह जो चाहते हैं, करते हैं। वह एक लेजेंड हैं और आशा है कि वह इसी तरह मैदान पर जलवा दिखाते रहेंगे।"
कप्तान ने उन लोगों को भी आड़े हाथों लेने की कोशिश की, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई धोनी की धीमी पारी को लेकर उनकी आलोचना की थी। कोहली ने कहा कि हर किसी के जीवन में उतार-चढ़ाव आता है। धोनी इससे अलग नहीं हैं लेकिन उनके साथ जब भी ऐसा होता है, लोग बातें करने लगते हैं, जो गलत है।
कप्तान ने कहा, "धोनी हमारे मार्गदर्शक हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी पारी काफी अहम थी। वह भी एक खिलाड़ी हैं और उनके जीवन में भी उतार-चढ़ाव आता है। ऐसे में हमें उनका साथ देना चाहिए, जबकि लोग उनकी आलोचना करने लगते हैं। मैदान पर उनकी मौजूदगी ही हमारे लिए प्रेरणा का श्रोत होता है। यही कारण है कि हम हमेशा उनके साथ खड़े होते हैं।"
विश्व कप से पहले भी कई मौकों पर धोनी के फार्म और टीम में उनकी उपयोगिता पर सवाल खड़े किए गए और साथ ही उनके संन्यास को लेकर अटकलें लगाई गईं लेकिन कोहली ने हर मौके पर आगे आकर अपने इस पूर्व कप्तान का साथ दिया। धोनी आज की कोहली के लिए 'भीष्म पितामह' हैं।
कोहली जब भी मुश्किल में होते हैं, धोनी का रुख करते हैं। कोहली के लिए धोनी के पास हर मर्ज की दवा है और धोनी ने कई मौकों पर इसे सच साबित किया है। एक खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर धोनी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं। दो विश्व कप जीतने वाला यह कप्तान अगर खराब दौर से भी गुजर रहा होगा तो वह किसी अच्छे खिलाड़ी से बेहतर ही होगा, यह क्रिकेट के जानकार भी मानते हैं।
Dhoni is a LEGEND of the Game: Virat Kohli #IndVsWI pic.twitter.com/pU7zEIj1Cd
Related Cricket News on Dp world
-
अफगानिस्तान को हराकर सेमीफाइनल की रेस में बने रहना चाहेगी पाकिस्तान, जानिए मैच प्रीव्यू
28 जून। बेहतरीन वापसी करने वाली पाकिस्तान को अगर 1992 का इतिहास दोहराना है तो उसे शनिवार को हेडिंग्ले में खेले जाने वाले आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ जीत ही चाहिए। ...
-
वर्ल्ड कप में आस्ट्रेलिया को मात दे कर टॉप पर पहुंचना चाहेगी न्यूजीलैंड, जानिए मैच का पूरा प्रीव्यू
28 जून। आईसीसी विश्व कप-2019 का एक और बहुप्रतिक्षित मुकाबला शनिवार को लॉर्ड्स मैदान पर आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह दोनों टीमें हालांकि शीर्ष-4 में हैं और आस्ट्रेलिया तो सेमीफाइनल में भी जगह ...
-
श्रीलंका- साउथ अफ्रीका मैच के में मधुमख्खियों का हमला, अंपायर - खिलाड़ियों को बचने के लिए करना पड़ा…
28 जून। ड्वयान प्रीटोरियस की घातक गेंदबाजी के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए। श्रीलंका की पूरी टीम 49.3 ओवर में 203 रन बनाकर आउट हो गई। ड्वयान प्रीटोरियस ने 3 विकेट चटकाए ...
-
जॉनी बेयर्सटो ने भारत के खिलाफ मैच से पहले की ऐसी चौंकाने वाली बात, क्रिकेट पंडितों पर साधा…
28 जून। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयर्सटो मानते हैं कि कई लोग हैं जो यह चाहते हैं कि उनकी टीम मौजूदा विश्व कप में नाकाम रहे। टूर्नामेंट में खिताब की दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड ...
-
वर्ल्ड कप में शानदार परफॉर्मेंस करने के बाद मोहम्मद शमी ने खुद के परफॉर्मेंस को लेकर कह दी…
28 जून। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने मौजूदा विश्व कप में केवल दो मैच खेले हैं और दोनों ही मुकाबलों में उनका प्रदर्शन दमदार रहा है। शमी ने कहा कि वह टूर्नामेंट में अपने बेहतरीन ...
-
माइकल वॉन का ऐलान, ऐसा करने वाली टीम जीतेगी वर्ल्ड कप
28 जून।इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारतीय क्रिकेट टीम की प्रशंसा करते हुए कहा है कि जो भी टीम मौजूदा विश्व कप में भारत को हराने में कामयाब हो पाएगी वो प्रतियोगिता का खिताब ...
-
वर्ल्ड कप 2019 मैच 35,: श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका, प्लेइंग XI की पूरी लिस्ट
28 जून। साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने शुक्रवार को यहां रिवरसाइड स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ जारी आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। सेमीफाइनल ...
-
बुमराह ने फेबियन एलन को कराया एलबीडब्लू OUT, तो मोहम्मद शमी ने अंपायर के साथ की ऐसी मस्ती
28 जून। भारत ने गुरुवार को वेस्टइंडीज को ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए मैच में 125 रनों के विशाल अंतर से मात दे आईसीसी विश्व कप-2019 में अपने विजय क्रम को जारी रखा है। भारत ...
-
VIDEO कार्लोस ब्रेथवेट का कैच धोनी ने लपका बिल्कुल सुपरमैन अंदाज में, रोहित - कोहली भी हुए हैरान
28 जून। भारत ने गुरुवार को वेस्टइंडीज को ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए मैच में 125 रनों के विशाल अंतर से मात दे आईसीसी विश्व कप-2019 में अपने विजय क्रम को जारी रखा है। भारत ...
-
Weather Update Match 35: श्रीलंका Vs साउथ अफ्रीका, जानिए आजके मैच में बारिश होगी या नहीं ?
28 जून। आईसीसी विश्व कप-2019 में रिवरसाइड स्टेडियम में आज श्रीलंका का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। विश्व कप के अंतिम-4 में बने रहने के लिए श्रीलंका को इस मैच में हर हाल में जीत की ...
-
पाकिस्तान के इस पूर्व दिग्गज ने कहा, मैं बना सकता हूं पांड्या को बेहतरीन ऑलराउंडर
28 जून। यह बताते हुए कि हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी तकनीक में कमियां हैं, पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने कहा कि वह भारतीय खिलाड़ी को दुनिया के सबसे बेहतरीन हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में ...
-
WC 2019: भारत की महाजीत के बाद इस चीज को लेकर दुखी है ओपनर केएल राहुल
मैनचेस्टर, 28 जून (CRICKETNMORE)| भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल वर्ल्ड कप में एक बार फिर अच्छी शुरुआत मिलने के बाद लंबी पारी नहीं खेल पाए। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी राहुल केवल 48 रन बना ...
-
पाकिस्तान को वर्ल्ड कप से बाहर करने के लिए जानबूझकर हार सकता है भारत,इस पाक क्रिकेट ने किया…
नई दिल्ली, 28 जून (CRICKETNMORE)| पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम यह नहीं चाहती कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचे इसलिए वो बांग्लोदश और श्रीलंका के खिलाफ ...
-
SLvSA: सेमीफाइनल की रेस के लिए साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी श्रीलंका,देखें संभावित XI
चेस्टर ली स्ट्रीट, 28 जून (CRICKETNMORE)| आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में रिवरसाइड स्टेडियम में आज श्रीलंका का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। वर्ल्ड कप के अंतिम-4 में बने रहने के लिए श्रीलंका को इस मैच में ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51