Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dwaine pretorious

Cricket Image for VIDEO: ट्रिस्टन स्टब्स का टूटा बाउंड्री पर दिल, प्रिटोरियस और गायकवाड़ ने पकड़ा
Image Source: Google

VIDEO: ट्रिस्टन स्टब्स का टूटा बाउंड्री पर दिल, प्रिटोरियस और गायकवाड़ ने पकड़ा गज़ब का कैच

By Shubham Yadav April 09, 2023 • 05:08 AM View: 822

आईपीएल 2023 के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के युवा खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। स्टब्स इस सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे थे ऐसे में फैंस को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होना लाज़मी थी। मगर वो इस मैच में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और 10 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने।

हालांकि, स्टब्स जिस तरह से आउट हुए वो काफी दिलचस्प था। 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे स्टब्स ने सिसांडा मगाला की गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद और बल्ले का संपर्क अच्छे से नहीं हुआ। अच्छा संपर्क ना होने के बावजूद गेंद छक्के की तरफ जा रही थी लेकिन लॉन्ग ऑफ पर खड़े ड्वेन प्रिटोरियस गेंद के नीचे थे और उन्होंने गेंद को लपक भी लिया।

Related Cricket News on Dwaine pretorious