Dwayne bravo angry
छोटे भाई का नहीं हुआ सेलेक्शन, तो WI सेलेक्टर्स पर जमकर भड़के ड्वेन ब्रावो
अपने क्रिकेट इतिहास में पहली बार वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड कप में भाग नहीं ले पाई जिससे इस टीम के चाहने वाले काफी दुखी हुए लेकिन अब वेस्टइंडीज अगले वर्ल्ड कप से पहले एक नई शुरुआत करने के लिए तैयार है। वर्ल्ड कप 2023 समाप्त होने के बाद इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर आने वाली है जहां वो तीन वनडे और 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेंगे। इन 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा भी कर दी है।
शाई होप को टीम का कप्तान बनाया गया, जबकि डेसमंड हेन्स की अगुवाई वाली वरिष्ठ चयन समिति ने तेज गेंदबाज अल्ज़ारी जोसेफ को टीम का उप-कप्तान चुना। मुख्य कोच डेरेन सैमी की देखरेख में वेस्टइंडीज 3 से 9 दिसंबर तक 3 वनडे मैचों में इंग्लैंड से भिड़ेगा। टीम में कई नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है लेकिन ड्वेन ब्रावो के भाई डैरेन ब्रावो को टीम में नहीं चुना गया। डैरेन ब्रावो ने हाल ही में समाप्त हुए घरेलू 50 ओवर के टूर्नामेंट में 8 पारियों में 80 से अधिक की औसत से 416 रन बनाए थे और ऐसी उम्मीद थी कि उन्हें इस सीरीज के लिए चुना जाएगा लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें सिरे से नकार दिया।उन्होंने आखिरी बार जनवरी 2022 में वेस्टइंडीज के लिए मैच खेला था।
Related Cricket News on Dwayne bravo angry
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago